Siwet Tomar vs Archit Kaushik The 50 After Maxtern comment on Elvish Yadav archit lost his cool मैक्सटर्न पर भड़के अर्चित कौशिक, लड़ाई में कूदे सिवेट तोमर, अखाड़े में बदला ‘द 50’ का महल, Tv Hindi News - Hindustan
More

मैक्सटर्न पर भड़के अर्चित कौशिक, लड़ाई में कूदे सिवेट तोमर, अखाड़े में बदला ‘द 50’ का महल

Siwet Tomar vs Archit Kaushik: टास्क के बाद मैक्सटर्न पर अर्चित कौशिल (एल्विश के दोस्त) भड़क गए। सिवेत तोमर (प्रिंस के दोस्त), मैक्सटर्न के सपोर्ट में आए। ऐसे में अर्चित और सिवेत आपस में भिड़ गए।

Thu, 5 Feb 2026 12:21 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
मैक्सटर्न पर भड़के अर्चित कौशिक, लड़ाई में कूदे सिवेट तोमर, अखाड़े में बदला ‘द 50’ का महल

‘द 50’ के चौथे एपिसोड के अंत में मैक्सटर्न की शायरी सुन अर्चित कौशिक भड़क जाते हैं। जैसे ही मैक्सटर्न महल के अंदर आते हैं अर्चित उनके गाल पर मुक्का मारते हैं और मैक्सटर्न नीचे गिर जाता है। इसके बाद प्रोमो शुरू होता है। प्रोमो में अर्चित कौशिक (एल्विश यादव के दोस्त) और सिवेत तोमर (प्रिंस नरूला के करीबी)आपस में भिड़ते दिखते हैं।

क्या भिड़ें सिवेत और अर्चित?

सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि अर्चित और मैक्सटर्न की लड़ाई में सिवेत ने मैक्सटर्न का साइड लिया इसलिए अर्चित, सिवेत पर भड़क गए। हालांकि, असली वजह तो कल एपिसोड के आने के बाद ही पता चलेगी। प्रोमो में ये भी दिखाया गया कि इस लड़ाई के बाद प्रिंस नरूला भड़क जाते हैं। वहीं गेम मास्टर लायन कहते हैं कि वो इस बार वॉर्निंग नहीं देंगे, सीधे कंटेस्टेंट को बाहर कर देंगे।

कौन हैं सिवेत तोमर?

पहचान: सिवेत एमटीवी रोडीज: कर्म या कांड (सीजन 19) के रनर-अप और एमटीवी स्प्लिट्सविला 15 के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट थे।
ग्रुप/दोस्ती: सिवेत, प्रिंस नरूला के बहुत करीबी माने जाते हैं।प्रिंस इन्हें अपना छोटा भाई कहते हैं।
इमेज: सिवेत अपनी ‘फिजिकल स्ट्रेंथ’ और ‘शॉर्ट टेंपर’ के लिए जाने जाते हैं।

कौन हैं अर्चित कौशिक?

पहचान: अर्चित कंटेंट क्रिएटर हैं।
ग्रुप/दोस्ती: अर्चित, एल्विश के करीबी हैं।
इमेज: अर्चित एक मॉडल और एथलीट हैं। वो दिमाग से गेम खेलने और सही समय पर 'पंच' मारने के लिए जाने जाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैक्सटर्न ने एल्विश को कहा- सबसे बड़ा गंवार, प्रिंस नरूला का रिएक्शन हो रहा वायरल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।