TGIKS Navjot Singh Sidhu Total Income From Kapil Sharma OTT Reality Chat Show Third Season सिद्धू पाजी ने TGIKS के सिर्फ एक सीजन से कमाए थे इतने करोड़, कपिल शर्मा में मजाक-मजाक में कसा था तंज, Tv Hindi News - Hindustan
More

सिद्धू पाजी ने TGIKS के सिर्फ एक सीजन से कमाए थे इतने करोड़, कपिल शर्मा में मजाक-मजाक में कसा था तंज

TGIKS Navjot Singh Sidhu: नवजोत सिंह सिद्धू को कपिल शर्मा शो के सीजन 3 के लिए मिली थी इतने करोड़ फीस। कपिल शर्मा ने मजाक-मजाक में कह दी थी यह बात।

Tue, 23 Dec 2025 11:42 AMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
सिद्धू पाजी ने TGIKS के सिर्फ एक सीजन से कमाए थे इतने करोड़, कपिल शर्मा में मजाक-मजाक में कसा था तंज

The Great Indian Kapil Show: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' फिर एक बार ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर लौट आया है। कपिल शर्मा शो पर बतौर परमानेंट गेस्ट नजर आने वाले नवजोत सिंह सिद्धू फिर एक बार वापस आए हैं और 'ठोको ताली' वाले अपने जाने-पहचाने अंदाज में दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का नेटफ्लिक्स पर यह चौथा सीजन है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि तीसरे सीजन से उन्होंने कितनी कमाई की है? चलिए जानते हैं।

सिद्धू पाजी ने सीजन 3 से कितने कमाए?

रिपोर्ट्स की मानें तो नवजोत सिंह सिद्धू को 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के सीजन 3 के लिए 30 से 40 लाख रुपये प्रति एपिसोड फीस मिली थी। सिद्धू ने खुद बताया था कि वो इस शर्त पर कपिल शर्मा शो पर वापस आने को राजी हुए थे कि अर्चना पूरण सिंह को नहीं हटाया जाएगा। बता दें कि सिद्धू कई सालों तक कपिल शर्मा के शो का हिस्सा रहे हैं, लेकिन फिर जब एक विवाद की वजह से उन्हें शो छोड़ना पड़ा, तो मेकर्स अर्चना पूरण सिंह को लेकर आ गए। अब सिद्धू फिर एक बार लौटे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नाक को लेकर मिलते थे ऐसे कमेंट, माधुरी ने बताया- लोग मुझे बताया करते थे कि...

सिर्फ एक सीजन से कमाए थे इतने करोड़

नवजोत सिंह सिद्धू TGIKS सीजन 3 के कुल मिलाकर 11 एपिसोड में नजर आए थे, एपिसोड नंबर 2, 3 और 13 से वह गायब रहे। पूरे सीजन से सिद्दू पाजी की कथित तौर पर कमाई 3.3 से 4.4 करोड़ रुपये के बीच रही थी। कपिल शर्मा ने खुद सीजन के एक एपिसोड में नवजोत सिंह सिद्धू पर जोक मारते हुए कहा था, "मैं नेटफ्लिक्स का बहुत-बहुत शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने इतना बजट रखा कि हम सिद्धू पाजी को अफॉर्ड कर पाए।"

कपिल के शो में कौन होंगे अगले मेहमान?

कपिल शर्मा शो के इस सीजन की बात करें तो सीजन 4 का पहला ही एपिसोड धमाकेदार रहा है। कपिल शर्मा ने खुद एक्ट किया और मेहमान बनकर आईं प्रियंका चोपड़ा। 'वाराणसी' फेम एक्ट्रेस ने अपने कई राज बातचीत के दौरान खोले और बातों ही बातों में कपिल शर्मा का इंटरव्यू भी ले डाला। अगले एपिसोड में भारतीय महिला क्रिकेट टीम कपिल शर्मा के साथ बातचीत करती नजर आएगी जिसका पहला प्रोमो वीडियो ऑलरेडी जारी कर दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रियंका चोपड़ा चुरा लाती थीं खाने की प्लेट, भारत से जाकर क्या मिस करती हैं?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।