पसंद आने पर चुरा लाती थीं खाने की प्लेट, प्रियंका चोपड़ा ने बताया विदेश जाकर क्या मिस करती हैं?
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वह भारत से जाने और इंटरनेशनल स्टार बनने के बाद क्या-क्या मिस करती हैं। प्रियंका चोपड़ा द ग्रेट इंडियन कपिल शो का हिस्सा बनी थीं।

The Great Indian Kapil Show: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वह इंटरनेशनल स्टार बनने और भारत से जाने के बाद अब कई क्रेजी चीजें करना मिस करती हैं। प्रियंका चोपड़ा ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हाल ही में शुरू हुए द ग्रेट इंडियन कपिल शो के चौथे सीजन के पहले एपिसोड में मेहमान थीं। प्रियंका चोपड़ा से जब कपिल शर्मा ने पूछा कि वो शादी के बाद विदेश जाने और इतनी एग्जॉटिक लाइफ जीने के बाद कौन सी चीजें मिस करती हैं? तो सुनिए प्रियंका चोपड़ा ने क्या जवाब दिया।
खाने की प्लेट चुरा चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वो कई क्रेजी चीजें करना बहुत मिस करती हैं, हालांकि वह उन बातों को यहां कैमरा पर बताने से डर रही हैं। जब कपिल शर्मा ने उनसे खुलकर बताने को कहा और पूछा कि वो कौन सी चीजें हैं तो प्रियंका चोपड़ा ने कहा- जैसे कहीं किसी रेस्त्रां में खाना खाते वक्त प्लेट पसंद आई तो उसे पर्स में डाला और निकल गए। जब कपिल शर्मा इस पर बहुत चौंक गए तो प्रियंका ने कहा- हां, मैंने कहा ना, इसीलिए मैं बताने में डर रही हूं कि कौन सी क्रेजी चीजें वह यहां पर किया करती थीं।
शादी के बाद बदल गई प्रियंका की जिंदगी
प्रियंका चोपड़ा ने इसी एपिसोड में यह भी बताया कि कैसे शादी के बाद जब से वो जोनस परिवार से जुड़ी हैं तब से उनकी जिंदगी में काफी बदलाव आए हैं। अर्चना पूरण सिंह के पूछने पर एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपनी बेटी को भारतीय परवरिश और संस्कृति के साथ जोड़े रखने की काफी कोशिश करती हैं। प्रियंका ने बताया कि उनकी बेटी मालती को भारतीय आउटफिट और मेकअप बहुत पसंद है। एक्ट्रेस ने कहा कि वह अपना लहंगा पहनकर अच्छे से तैयार होती है और खुद को प्रिंसेस कहती है।
बेटी को भारत लाती रहती हैं प्रियंका
अर्चना पूरण सिंह ने पूछा कि जब वो भारत में रहीं तो उस वक्त उन्होंने भारत को बहुत करीब से देखा है और जिया है, लेकिन क्या उन्हें नहीं लगता कि उनकी बेटी यह सब मिस कर रही है। इस पर प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि मालती अक्सर भारत आती है, हाल ही में जब वो भारत आई थीं तब भी वह अपनी बेटी को यहां लेकर आई थीं और भी मौकों पर जब भी वो यहां आती हैं तो अपनी बेटी को यहां जरूर लेकर आती हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन