Madhuri Dixit got comments on Nose and Looks in Struggling Days नाक और दुबलेपन को लेकर मिलते थे ऐसे कमेंट, माधुरी दीक्षित ने बताया- लोग मुझे बताया करते थे कि..., Bollywood Hindi News - Hindustan
More

नाक और दुबलेपन को लेकर मिलते थे ऐसे कमेंट, माधुरी दीक्षित ने बताया- लोग मुझे बताया करते थे कि...

Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित ने बताया कि जब तक उनकी पहली फिल्म सुपरहिट नहीं हो गई, तब तक लोग उन्हें उनकी नाक और दुबलेपन को लेकर जज किया करते थे और उन्हें तरह-तरह की सलाहें दिया करते थे।

Tue, 23 Dec 2025 10:04 AMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
नाक और दुबलेपन को लेकर मिलते थे ऐसे कमेंट, माधुरी दीक्षित ने बताया- लोग मुझे बताया करते थे कि...

बॉलीवुड में जब तक आपके नाम का सिक्का ना चलने लगे तब तक आपको जज किया जाना जारी रहता है। बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के साथ ऐसा किया गया है। महानायक अमिताभ बच्चन को उनकी हाइट और आवाज के लिए जज किया गया और माधुरी दीक्षित भी इस सबसे गुजर चुकी हैं। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में उन्हें उनके लुक्स के लिए जज किया गया, जब तक कि उनकी पहली फिल्म सुपरहिट नहीं हो गई। माधुरी ने बताया कि उनसे उनकी नाक ठीक करवाने (नोज जॉब) के लिए कहा गया था।

नाक ठीक करवाने को कहते थे लोग

माधुरी दीक्षित ने नयनदीप रक्षित के साथ बातचीत में बताया कि 1980 के शुरुआती वक्त में उन्हें उनके लुक्स को लेकर काफी कमेंट्स मिलते थे। लीजेंडरी एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने बताया, “जब मैंने काम शुरू ही किया था तो बहुत से लोग मुझे बताया करते थे कि ऐसा करो, वैसा करो, तुम्हारी नाक ऐसी दिखती है, ये ऐसा दिखता है, वो वैसा दिखता है। मैं जाकर अपनी मां से कहा करती थी कि मां वो ऐसा कह रहे हैं, और मेरी मां कहती- इस सब पर ध्यान मत दो। तुम्हारी एक फिल्म हिट हुई, और फिर इन्हें यही सब चीजें अच्छी लगने लगेंगी।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1300 करोड़ में बन रही ‘वाराणसी’, राजामौली ने प्रियंका चोपड़ा को दी कितनी फीस?

फिर किसी ने नहीं कहा कि मैं दुबली हूं

ठीक ऐसा ही हुआ भी। लेकिन माधुरी दीक्षित ने माना कि उस वक्त उन्हें अपनी मां की बात समझ में नहीं आती थी। उन्हें अपनी मां की बात पर यकीन नहीं होगा था, लेकिन फिर जैसे ही बॉक्स ऑफिस पर 'तेजाब' रिलीज हुई और ब्लॉकबस्टर हिट हुई, माधुरी दीक्षित रातोरात एक बड़ा नाम बन गईं। माधुरी दीक्षित ने बताया कि उन्हें उनके लुक्स को लेकर मिलने वाले मशवरे अचानक कहीं गायब से हो गए। माधुरी दीक्षित ने कहा, "तेजाब के हिट होने के बाद किसी ने मेरे दुबले होने या बाकी चीजों के बारे में कुछ नहीं कहा।"

नई एक्ट्रेसेज को यह राय देती हैं माधुरी

माधुरी दीक्षित ने कहा कि लोगों ने मुझे वैसा स्वीकार कर लिया था जैसी मैं हूं। उन्होंने कहा कि मैं आज भी नई लड़कियों को समझाती हूं कि किसी सांचे में फिट होने की जरूरत नहीं है। ऐसा मत कहो कि हीरोइन ऐसी दिखती है। अगर आप अलग हैं तो यह आपका अनूठापन है। उसी का फायदा उठाने की कोशिश कीजिए। बता दें कि माधुरी दीक्षित इन दिनों अपनी वेब सीरीज मिसेज देशपांडे को लेकर सुर्खियों में हैं। यह वेब सीरीज जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रियंका चोपड़ा चुरा लाती थीं खाने की प्लेट, भारत से जाकर क्या मिस करती हैं?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।