तान्या मित्तल की फैक्ट्री में कैसे होती है कंडोम की टेस्टिंग? बोलीं- सलमान खान भी खीचेंगे तो नहीं फटेगा
Tanya Mittal: तान्या मित्तल ने अपनी फैक्ट्री दिखाते हुए कहा कि उनके कंडोम की टेस्टिंग इंटरनेशनल स्तर की होती है ताकि सेफ्टी पक्की की जा सकी। साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि जांच किस तरह की जाती है।

Tanya Mittal Factory Visit: सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 का हिस्सा रहीं कंटेस्टेंट तान्या मित्तल ने अब अपनी फैक्ट्री दुनिया को दिखाकर साबित कर दिया है कि वो झूठ नहीं बोल रही थीं। तान्या मित्तल ने अपनी कंडोम फैक्ट्री का टूर करवाया है और दिखाया है कि यहां पर टेस्टिंग कैसे की जाती है। बातचीत के दौरान तान्या मित्तल ने बिग बॉस हाउस में बार-बार उनके झूठी होने और दिखावा करने की बात पर भी जवाब दिया और सलमान खान की होस्टिंग को लेकर सवाल उठा दिए।
कंडोम सलमान से भी नहीं फटेगा
तान्या मित्तल ने यूट्यूब चैनल 'द पिंच' के साथ बातचीत में बताया कि उनकी कंडोम फैक्ट्री की मशीनें विदेश से मंगवाई जाती हैं ताकि इंटरनेशल स्टैंडर्ड की टेस्टिंग हो सके। तान्या ने माना कि भारत जैसे देश में इस सेक्टर में काम करना बहुत बोल्ड डिसीजन था, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया। कंडोम की टेस्टिंग के बारे में तान्या मित्तल ने कहा कि उनके कंडोम इतने मजबूत और टेस्टेड होते हैं कि अगर सलमान खान भी उन्हें खींचने की कोशिश करें, तो वे नहीं फटेंगे।
कैसे होती है फैक्ट्री में कंडोम टेस्टिंग
तान्या मित्तल ने बताया कि उन्होंने फैक्ट्री में इलेक्ट्रॉनिक टेस्टिंग की जाती है। इसमें कंडोम को मशीन पर चढ़ाकर हवा भरी जाती है और तब तक फुलाया जाता है जब तक वह अपनी क्षमता से कई गुना बड़ा न हो जाए। तान्या ने जोर दिया कि हर एक बैच को कड़े मानकों से गुजरना पड़ता है ताकि सेफ्टी इनश्योर की जा सके। बिग बॉस हाउस में तान्या ने अपनी तमाम तरह की फैक्ट्रियां बताई थीं, लेकिन उन्होंने पब्लिक को अपनी जो फैक्ट्री सबसे पहले दिखाई है, वो उनकी यह फैक्ट्री है, जिसमें माना जा रहा है कि वो सेक्स टॉयज भी बनाती हैं।
सलमान खान की होस्टिंग पर सवाल
तान्या मित्तल ने बातचीत के दौरान सलमान खान के बारे में सकारात्मक लहजे में बात करते हुए उन पर सवाल भी उठा दिए। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें मेरी सच्चाई नहीं पता थी, इसी वजह से मुझे लगातार अपमानित किया जा रहा था। घर के अंदर वे छह दिनों तक मुझे प्रताड़ित करते रहे। और फिर जो आदमी वीकेंड पर आता था, वह मुझे और भी ज्यादा परेशान करता था। वह मुझे लगातार चिढ़ाता रहता था। तान्या मित्तल का निशाना सीधे तौर पर सलमान खान की तरफ था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन