'सक्सेस उसके सिर चढ़ गई है', अक्षय खन्ना ने कॉन्ट्रैक्ट के बावजूद शूट से 10 दिन पहले छोड़ी फिल्म
दृश्यम-3 के प्रोड्यूसर कुमार मंगत ने बताया कि अक्षय खन्ना बार-बार फिल्म में विग लगाने की जिद पर अड़े हुए थे। जब मेकर्स इस बात को मान गए, फिर भी कॉन्ट्रैक्ट के बावजूद उन्होंने शूट से 10 दिन पहले मूवी छोड़ दी। अब मेकर्स उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना हमेशा ही फिल्म इंडस्ट्री में अपने रवैये को लेकर मेकर्स के निशाने पर रहे हैं। माना जाता है कि उनकी अनप्रोफेशनल अप्रोच के चलते ही एक वक्त पर प्रोड्यूसर्स ने उनके साथ काम करना बंद कर दिया था और वह लाइमलाइट से गायब हो गए थे, अब फिर एक बार कुछ ऐसा ही माहौल बनता दिख रहा है। हाल ही में खबर आई थी कि 'धुरंधर' की जबरदस्त सक्सेस के बाद अब अक्षय खन्ना 'दृश्यम-3' का हिस्सा नहीं होंगे, शुरू में फीस को वजह बताया गया, लेकिन बाद में कुछ और ही बात निकलकर सामने आई। अब फिल्म के प्रोड्यूसर मंगत पाठक ने कई चौंकाने वाली बातों का खुलासा किया हैं।
अक्षय खन्ना के खिलाफ लीगल एक्शन
मंगत पाठक ने बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में बताया कि पार्ट-2 में अक्षय खन्ना का बाल्ड (गंजा) लुक रखा गया था और अब धुरंधर की सक्सेस के बाद वो बौखला गए हैं और विग की डिमांड कर रहे हैं। यह बात क्रिएटिव नजरिए से ही ठीक नहीं लगती। मंगत ने बताया कि कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद भी अक्षय ने शूट से 10 दिन पहले फिल्म छोड़ दी है और अब उनके कॉल भी नहीं उठा रहे हैं। मेकर्स अब अक्षय खन्ना के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की बात कह रहे हैं, यानि दृश्यम-3 को लेकर उन्हें कोर्ट में घसीटा जाएगा।
अचानक से बाल कैसे आ सकते हैं?
कुमार मंगत पाठक ने कहा, "हमने अक्षय खन्ना के साथ डील की थी। उनकी फीस भी उनकी तरफ से कई बार की गई बातचीत के बाद ही तय हुई थी। उन्होंने जिद पकड़ ली कि वो विग पहनना चाहेंगे। लेकिन (निर्देशक) अभिषेक पाठक ने उन्हें समझाया कि यह ठीक नहीं होगा, क्योंकि इससे फिल्म के फ्लो में दिक्कत आएगी" मंगत ने बताया कि दृश्यम-3 वहीं से शुरू होती है जहां पर दृश्यम-2 खत्म हुई थी, किसी शख्स को अचानक से बाल कैसे आ सकते हैं? क्या दुनिया में कोई तकनीक है जो मिनटों में बाल उगा सकती है?
सक्सेस उनके सिर चढ़ गई है
मंगत ने बताया कि अक्षय उनकी बात समझ गए और अपनी यह जिद छोड़ने को राजी हो गए। हालांकि उनके चमचों ने उन्हें सलाह दी कि विग पहनने से वे स्मार्ट स्मार्ट दिखेंगे। इसलिए उन्होंने फिर से वही धुन पकड़ ली। अभिषेक मान गए और इस बारे में उनसे बात करने को भी तैयार थे। लेकिन फिर उन्होंने हमें बताया कि वे फिल्म का हिस्सा बिल्कुल नहीं बनना चाहते। प्रोड्यूसर मंगत ने कहा, "उन्हें लगता है कि वे अब सुपरस्टार हैं। सक्सेस उनके सिर चढ़ गई है। उन्होंने हमसे कहा, 'धुरंधर मेरी वजह से चल रही है।' उन्हें यह समझने की जरूरत है कि धुरंधर की कामयाबी के पीछे कई फैक्टर्स हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन