Tanya Mittal Shares Video in Lehanga People Confused If She is Getting Married तान्या मित्तल ने पूछा- यह लहंगा उन्हें पसंद आएगा? जानिए क्यों शुरू हो गई शादी की चर्चा!, Tv Hindi News - Hindustan
More

तान्या मित्तल ने पूछा- यह लहंगा उन्हें पसंद आएगा? जानिए क्यों शुरू हो गई शादी की चर्चा!

Tanya Mittal: तान्या मित्तल की यह सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बनी हुई है। एक्ट्रेस ने अपना वीडियो पोस्ट करते हुए कमेंट सेक्शन में पूछा है- यह लहंगा उनको पसंद आएगा? कमेंट बॉक्स में लोगों ने उन्हें बधाई देना भी शुरू कर दिया है।

Sun, 22 Feb 2026 11:44 AMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
तान्या मित्तल ने पूछा- यह लहंगा उन्हें पसंद आएगा? जानिए क्यों शुरू हो गई शादी की चर्चा!

रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 की सबसे पॉपुलर खिलाड़ियों में से एक, तान्या मित्तल अपनी लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्खियों में हैं। तान्या मित्तल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह ब्राइडल लहंगा ट्राय करती नजर आ रही हैं। वह एक गैलरी से होकर जब स्टोर में दाखिल होती हैं तो दो असिस्टेंट उनकी तारीफों के पुल बांधने लग जाती हैं। एक लड़की उनकी बलाएं लेती है और दूसरी बताती है कि वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। जिस वजह से यह वीडियो चर्चा का विषय बना है, वो है इस पर तान्या मित्तल का कैप्शन।

'यह लहंगा उनको पसंद आएगा?'

तान्या मित्तल ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'यह लहंगा उनको पसंद आएगा?' कमेंट बॉक्स में लोगों की प्रतिक्रियाओं की झड़ी लग गई है। लोग कयास ला रहे हैं कि शायद तान्या मित्तल शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। लहंगा ट्राय करने के बाद तान्या मित्तल वीडियो में कहती नजर आ रही हैं- तुम लोगों को ऐसा नहीं लग रहा कि बिग बॉस फिर से शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर कुछ फॉलोअर्स दावा कर रहे हैं कि पहले एक्ट्रेस यह वीडियो अलग कैप्शन के साथ पोस्ट किया था। एक फॉलोअर ने लिखा है कि तान्या ने इस वीडियो का कैप्शन पहले लिखा- और तैयारियां शुरू हो गई हैं।

कमेंट सेक्शन में क्या बोले फॉलोअर्स

फैंस की मानें तो तान्या मित्तल ने वीडियो कैप्शन बाद में बदला है। बता दें कि तान्या मित्तल ने अभी तक अपनी शादी का कोई प्लान आधिकारिक तौर पर मीडिया के साथ शेयर नहीं किया है। हालांकि उनका यह सोशल मीडिया पोस्ट जरूर चर्चा की वजह बना हुआ है। बात लोगों की प्रतिक्रिया की करें तो एक फॉलोअर ने लिखा- वाओ, फाइनली वो शादी करने जा रही है। वहीं दूसरे ने लिखा- परी आज जमीन पर कैसे। एक शख्स ने लिखा- तुम सबसे सुंदर दुल्हन हो। एक फॉलोअर ने लिखा- एकता मैम ने दोनों वीडियो लाइक किए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिग बॉस में ऐसी हो चुकी थी तान्या मित्तल की हालत, लिखा- रोज ऐसा लगता कि बस…
ये भी पढ़ें:अमाल मलिक के पेड पीआर कमेंट पर भड़कीं तान्या मित्तल, बोलीं- बिना मतलब मुझे…
ये भी पढ़ें:‘ये चीज उन्हें मेंटली बर्बाद कर देगी…’, तान्या को लेकर क्या बोलीं कुनिका?

बिग बॉस फैंस अच्छी तरह जानते हैं कि..

जहां एक तरफ लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है, तो वहीं दूसरी तरफ ढेरों लोग यह कयास लगाते भी नजर आ रहे हैं कि शायद तान्या ने ऐसा पॉपुलैरिटी पाने के लिए किया हो। बिग बॉस 19 देखते रहे फैंस इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि तान्या मित्तल लोगों का अटेंशन लेने में कितनी माहिर हैं। यही वजह है कि कई लोग यह दावा कर रहे हैं कि हो सकता है कि यह एक पब्लिसिटी स्टंट हो। हकीकत जो कुछ भई हो, जल्द ही सामने आ ही जाएगी। फिलहाल लोग तान्या मित्तल की अगली पोस्ट का इंतजार कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।