Kunickaa Sadanand Worried for Tanya Mittal no body was talking to her in Dubai Party says it will destroy her mentally ‘ये चीज उन्हें मेंटली बर्बाद कर देगी’, तान्या मित्तल को लेकर क्या बोलीं कुनिका?, Entertainment Hindi News - Hindustan
More

‘ये चीज उन्हें मेंटली बर्बाद कर देगी’, तान्या मित्तल को लेकर क्या बोलीं कुनिका?

बिग बॉस 19 में नजर आईं कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल और दुबई में हुई पार्टी को लेकर बात की। कुनिका ने कहा कि पार्टी में बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स में से कोई भी उनसे बात नहीं कर रहा था। 

Fri, 16 Jan 2026 04:51 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
‘ये चीज उन्हें मेंटली बर्बाद कर देगी’, तान्या मित्तल को लेकर क्या बोलीं कुनिका?

बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स कुछ दिन पहले दुबई पहुंचे थे। वहां कंटेस्टेंट्स के लिए एक डैन्यूब ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष रिजवान साजन ने पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी के कुछ वीडियोज और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।अब कुनिका ने उस पार्टी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि पार्टी में तान्या मित्तल से जाकर उन्होंने खुद बात की थी। कोई भी तान्या से बात नहीं कर रहा था। कुनिका ने कहा कि तान्या अब भी बिग बॉस से बाहर नहीं आ पाई हैं।

दुबई की पार्टी में क्या हुआ था?

कुनिका से पूछा गया कि दुबई के कई वीडियोज के साथ दावा किया जा रहा है कि पार्टी में तान्या मित्तल को होस्ट रिजवान ज्यादा अंटेशन दे रहे थे? इसपर कुनिका ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं था। फिर कुनिका ने बताया कि तान्या बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के साथ न तो प्लेन में आईं और न ही वो बस में उन लोगों के साथ ट्रेवल कर रही थीं। मिर्ची प्लस के साथ खास बातचीत में कुनिका ने कहा कि ये बात रिजवान को थोड़ी खरबा लगी। हालांकि, फिर उन्हें लगा कि हो सकता है कि तान्या को उनकी कोई बात खराब लगी होगी। इसलिए तान्या को ठीक महसूस कराने के लिए रिजवान ने तान्या से पूछा कि उनको कैसा लगा था जब घर में सबने उनसे बात करना बंद कर दिया था।

तान्या को किया अनफॉलो

कुनिका ने कहा कि तान्या चाहती हैं कि उन्हें अलग तरीके से ट्रीट किया जाए। वो अपने आप को अलग मानती हैं। कुनिका ने कहा कि वो कुछ दिनों तक तान्या को फॉलो कर रही थीं, लेकिन अब उन्होंने तान्या को अनफॉलो कर दिया है क्योंकि बहुत ज्यादा कंटेंट आ रहा था।

पार्टी में कोई नहीं कर रहा था तान्या से बात

उस पार्टी के बारे में बात करते हुए कुनिका ने कहा कि उस पार्टी में कोई तान्या से बात नहीं कर रहा था। वो खुद तान्या के पास गईं और उन्होंने तान्या से बातचीत की क्योंकि उन्होंने देखा कि कोई भी उससे बात नहीं कर रहा था, लेकिन उन्हें लगा कि वो बड़ी हैं और उन्हें तान्या से जाकर बात करनी चाहिए क्योंकि तान्या वहां किसी को जानती नहीं थीं, सिर्फ बिग बॉस वालों को जानती थीं।

कुनिका और तान्या की पार्टी में क्या हुई बात?

कुनिका ने कहा कि तान्या ने उनसे कहा कि वो ठीक हैं पर वो किसी से बात नहीं करना चाहती हैं। वो किसी के साथ टच में नहीं रहना चाहतीं। कुनिका ने कहा कि उन्होंने तान्या को कहा कि अब ये सब भूल जाओ, लेकिन उन्होंने कहा कि वो नहीं भूल सकती हैं। कुनिका ने कहा कि उनके इंटरव्यूज देखकर बुरा लगता है। उस दिन भी वो रोने वाली थीं। कुनिका ने कहा कि बुरा लगता है। अब उन्हें बिग बॉस से बाहर आ जाना चाहिए।

कुनिका को हुई तान्या की चिंता

कुनिका ने कहा कि अब वो अपने घर के वीडियो डाल रही हैं, किचन लिफ्ट दिखा रही हैं। उन्हें ये सब करने की जरूरत नहीं है। कुनिका ने कहा कि उन्हें बिग बॉस से बाहर आने की जरूरत है। बिग बॉस खत्म हो चुका है। अब तान्या हर चीज साबित करने की कोशिश कर रही हैं। ये चीज उन्हें मेंटली बर्बाद कर देगी।

लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।