Bigg Boss 19 Tanya Mittal Hits Back At Amaal Mallik Paid PR Claims Says Do Not Unnecessarily Targeting My Fans अमाल मलिक के पेड पीआर कमेंट पर भड़कीं तान्या मित्तल, बोलीं- बिना मतलब के मुझे..., Bollywood Hindi News - Hindustan
More

अमाल मलिक के पेड पीआर कमेंट पर भड़कीं तान्या मित्तल, बोलीं- बिना मतलब के मुझे...

तान्या मित्तल के फैंस को लेकर अमाल मलिक ने आरोप लगाए थे कि वे पेड पीआर करते हैं। अब तान्या ने इन आरोपों पर अमाल मलिक को करारा जवाब दिया है।

Tue, 20 Jan 2026 01:01 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
अमाल मलिक के पेड पीआर कमेंट पर भड़कीं तान्या मित्तल, बोलीं- बिना मतलब के मुझे...

अमाल मलिक ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर तान्या मित्तल के फैंस की क्लास लगाई थी और उन पर पेड पीआर का आरोप लगाया था। उन्होंने तान्या के फैंस को लूजर और फेक कहा था। अब तान्या ने अमाल के उन कमेंट पर अपना रिएक्शन दिया है। तान्या ने कहा कि उनका कोई इंट्रेस्ट नहीं है अमाल से जुड़ने का।

अमाल के साथ क्यों जुड़ना चाहूंगी

फिल्मी विंडो से बात करते हुए तान्या मित्तल ने अमाल के ट्वीट को लेकर कहा, ‘अमाल बोल रहे हैं कि मैं पीआर कर रही हूं। मैं क्यों अमाल के साथ असोसिएट करना चाहूंगी? अगर मैं होना भी चाहती तो मैं अपना नंबर शेयर करती और बात करती। ऐसा कोई सबूत है ही नहीं कि मैं उनके साथ जुड़ने के लिए बेताब हूं। बिना मतलब के मेरे फैंस को टारगेट कर रहे हैं और उनको लेकर ट्वीट कर रहे हैं। मैं तो ट्विटर पर भी नहीं हूं। मुझे इस बारे में कुछ भी नहीं पता और वो ये सब क्यों कर रहे हैं बिना मतलब के।’

तान्या ने आगे कहा, ‘इसकी जरूरत ही क्या है? क्या मैंने अमाल के फैंस को कुछ कहा? अमाल मेरे फैंस को लेकर कह रहे हैं कि ये पेड मीडिया है और तान्या उनके साथ जुड़ना चाहती हैं। मैंने तो वो ट्वीट भी पूरी तरह नहीं पढ़ा। इसकी क्या जरूरत है? मैंने अमाल को मैसेज भी नहीं किया, मैंने उन्हें कॉल भी नहीं किया। मैंने तो उनसे मिलने की कोशिश तक नहीं की। जो लोग मेरे बारे में अच्छा या बुरा सोच रहे हैं, मैंने उन रिश्तों को वहीं छोड़ दिया जो जहां पर थे।’

डब्बू मलिक के कॉन्सर्ट में नहीं गई

तान्या ने कहा कि वह अमाल के पिता डब्बू मलिक के कॉन्सर्ट में जाना चाहती थीं, लेकिन नहीं गई। मैंने दुबई में अंकल से बात की। अंकल ने मुझे बुलाया था। मैं जाना भी चाहती थी, लेकिन मैंने खुद को रोका जाने से। यहां तक कि अमाल के मैनेजर ने भी कुछ ट्वीट किया। मैंने कभी किसी के बारे में कभी कुछ गलत नहीं कहा, इसलिए प्लीज मुझे और मेरे फैंस को भी गलत ना कहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘ये चीज उन्हें मेंटली बर्बाद कर देगी…’, तान्या को लेकर क्या बोलीं कुनिका?

अमाल ने क्या कहा था

बता दें कि अमाल ने कुछ दिनों पहले ट्वीट किया था, ‘मैंने पहले ही माफी मांग ली थी पर्सनली और सोशल मीडिया पर भी, सिर्फ उनको नहीं बल्कि हर कंटेस्टेंट को जो भी शो में हुआ। पहला ट्वीट जो शो से आने के बाद मैंने क्या वो तान्या को लेकर किया इसलिए मेरे मैनेजर से मत उलझो या मेरी टीम, फैमिली मेंबर्स और दोस्तों को जो इस गेम का हिस्सा भी नहीं थे। आप सब दिखा रहे हो कि तुम्हारा फैनडम वेला था, है और वेला ही रहेगा। पेड पीआर करते हैं और मेरे बहना कमेंट से ही लोगों को शांत हो जाना चाहिए था।’

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।