अचानक गायब हो गया था संजीवनी का ये एक्टर, फिर आई थी निधन की खबर, लोगों ने कहा था- भगवान ऐसी मौत किसी को न दें
Kissa: ‘संजीवनी’ के डॉ.ओमी को क्या हुआ था? कैसे हुई थी संजित बेदी की मौत? फैंस ने क्यों कहा था, ‘भगवान ऐसी मौत किसी को न दे?’ यहां जानिए हर सवाल का जवाब।

ओटीटी और सोशल मीडिया के इस दौर में जब हम पुराने शोज के बारे में बात करते हैं तो डॉ. ओमी का जिक्र जरूर आता है। साल 2002 के ब्लॉकबस्टर शो ‘संजीवनी’ में डॉ.ओमी बन अपनी मासूम मुस्कान से घर-घर में जगह बनाने वाले संजित बेदी आज हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनकी मौत की वो ट्रैजिक कहानी आज भी टीवी इंडस्ट्री के गलियारों में सन्नाटा खींच देती है।
ऐसे की थी अपने करियर की शुरुआत
संजित बेदी उस दौर में टीवी के सबसे महंगे और डिमांडिंग एक्टर्स में से एक थे। उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की', 'क्या होगा निम्मो का', 'जाने क्या बात हुई' और 'आहट' जैसे कई सारे शोज किए थे। फिर अचानक एक दिन पर्दे से गायब हो गए थे। फैंस को लगा था कि संजित फिल्मों में आने वाले हैं या फिर किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं शायद इसलिए उन्होंने ब्रेक लिया है। हालांकि ऐसा नहीं था।
संजित को क्या हुआ था?
संजित जब 36 साल के थे तब उन्हें मलेरिया हो गया था। अभी वह मलेरिया से ठीक हुए ही थे कि उन्हें शिंगल्स हो गए थे। शिंगल्स का मतलब शरीर पर होने वाले लाल-लाल चकते होता है। ये लाल चकते एक वायरस के कारण होते हैं। धीरे-धीरे संजीत की हालत बिगड़ती चली गई और फिर पता चला कि उनके ब्रेन पर वायरस ने अटैक कर दिया है।
वो 'ब्रेन वायरस' जिसने संजित की ली जान
संजित बेदी जिस ब्रेन वायरस का शिकार हुए थे उसका नाम 'वायरल एन्सेफलाइटिस' है। ‘वायरल एन्सेफलाइटिस’ सबसे पहले दिमाग में सूजन पैदा करता है। इसके शुरुआती लक्षण बुखार और सिरदर्द जैसे सामान्य होते हैं और फिर धीरे-धीरे इसका असर दिमाग पर पड़ना शुरू होता है।
काेमा जैसी स्थिति
ब्रेन वायरस की वजह से संजीत के दिमाग पर इतना बुरा असर पड़ने लगा था कि डॉक्टरों ने उन्हें कोमा वाली स्थिति में रखने का फैसला लिया था। डॉक्टरों को लगा था कि वे इस तरह उन्हें बचा सकते हैं। लेकिन संजीत कोमा से बाहर ही नहीं निकल पाए और साल 2015 में उनकी अस्पताल में ही मौत हो गई।
फैंस को लगा था झटका
पहले तो फैंस को नहीं पता था कि संजीत पिछले दो सालों से इतनी परेशानियों में हैं, लेकिन जब उनके निधन की खबर आई तब फैंस को जोरदार झटका लगा था। वहीं लोग बोल रहे थे, ‘भगवान ऐसी मौत किसी को न दे।’
मनोरंजन जगत की ऐसी ही खबरों के लिए पढ़ते रहिए लाइव हिन्दुस्तान
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन