Anupamaa 20 April 2026 Written Update Rosy to Apologize Raahi Influenced by Vasundhara Anupamaa 20 April: अनुपमा से हाथ जोड़कर माफी मांगेगी रोजी, वसुंधरा की बातों में आ जाएगी राही, Tv Hindi News - Hindustan
More

Anupamaa 20 April: अनुपमा से हाथ जोड़कर माफी मांगेगी रोजी, वसुंधरा की बातों में आ जाएगी राही

Anupamaa 20 April 2026: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का सोमवार का एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि रोजी फिर अनुपमा की जिंदगी में लौटेगी।

Mon, 20 April 2026 12:07 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
Anupamaa 20 April: अनुपमा से हाथ जोड़कर माफी मांगेगी रोजी, वसुंधरा की बातों में आ जाएगी राही

टीवी सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा की तबीयत अचानक बिगड़ जाएगी। उसे चक्कर आने लगेंगे जिसे देखकर बंकु और बोस घबरा जाएंगे। डॉक्टर बोस बताएंगे कि अहमदाबाद लौटने के बाद से अनुपमा ने बिल्कुल आराम नहीं किया है, जिससे वह काफी थक गई है। लेकिन अनुपमा हार मानने वालों में से नहीं है। वो अपनी तबीयत की परवाह किए बिना काम पर लौट आएगी और कैफे में आई एक मां और बेटी को मिलवाने में मदद करेगी। अनुपमा को अपनी बेटी राही की याद सताएगी, लेकिन वह जानती है कि उसकी बेटी उससे बहुत नाराज है।

शाह निवास में देखने मिलेगा इमोशनल मोमेंट

इधर गोवा में जहां हालात थोड़े सुधरते नजर आ रहे हैं वहीं शाह परिवार चुनौतियों से जूझ रहा है। हंसमुख और लीला किसी के आगे हाथ फैलाने की बजाए स्वाभिमान के साथ काम करके चार पैसे कमाने की जिद अड़े होंगे। माही, अंश और ईशानी यह सब देखकर बहुत मायूस होंगे। बच्चे अपनी सेविंग्स जोड़कर बा और बापूजी की मदद करने की कोशिश करेंगे ताकि उन्हें इस उम्र में काम न करना पड़े। लेकिन हंसमुख और लीला साफ कहेंगे कि वो बुढ़ापे में फिट रहने के लिए काम करना भी जरूरी है। वहीं तोषू और पाखी इस सबको महज ड्रामा बताएंगे। वो खुद को बहुत होशियार समझेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:OTT Hindi Movies: 5 शॉर्ट फिल्में जिनमें बेवफा पतियों को बीवियों ने सिखाया सबक

वसुंधरा कोठारी की बातों में आ जाएगी राही

कोठारी परिवार में राही और प्रेम के रिश्तों में कड़वाहट बढ़ती जा रही है। राही को जब उसकी मां का फोन आएगा तो वह लगातार इस कॉल को इगनोर करती रहेगी। वह ऐसा इसलिए भी करेगी क्योंकि वह जानती है कि प्रेम को उसका अनुपमा से बात करना पसंद नहीं आएगा। राही को अब लगने लगा है कि शायद वसुंधरा की बात सही थी और अनुपमा की वजह से ही वो और प्रेम एक-दूसरे से दूर हो रहे हैं। इधर अनुपमा भगवान से अपने बच्चों को मिलाने की दुआ मांगेगी। उसे डर होगा कि उसके बच्चे उससे हमेशा के लिए दूर न हो जाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर से बौखलाए पाकिस्तान ने बनाया भारत पर शो, लोगों ने उड़ाई खिल्ली

अनुपमा से हाथ जोड़कर माफी मांगेगी रोजी

एपिसोड की आखिर में एक मेगा ट्विस्ट आएगा। अनुपमा उसी रोजी की बेटी टिया की जान बचाएगी, जिसने उसे और जया को बेतहाशा टॉर्चर किया था। रोजी को वो सब कुछ याद आएगा जो उसने अनुपमा के साथ किया था। वह हाथ जोड़कर अपनी बदतमीजियों और गलतियों के लिए अनुपमा के माफी मांगेगी। लेकिन असली मुसीबत अभी टली नहीं है। अनुपमा को पता चलेगा कि रणविजय कैफे और घर बेचना चाहता है। दिग्विजय अपनी बेटी सावी की यादों को बचाने के लिए परेशान है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अनुपमा कैफे को बचाने के लिए क्या तरकीब निकालेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:OTT Hindi Movies: 5 शॉर्ट फिल्में जिनमें बेवफा पतियों को बीवियों ने सिखाया सबक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।