Ranbir Kapoor Ramayan Bigg Boss Contestant Donal Bisth auditioned for surpnakha said sita lock nhi hui hai रामायण के लिए इस एक्ट्रेस ने दिया था ऑडिशन, बताया किस रोल के लिए आया था कॉल, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रामायण के लिए इस एक्ट्रेस ने दिया था ऑडिशन, बताया किस रोल के लिए आया था कॉल

Nitesh Tiwari Ramayana: रणबीर कपूर की रामायण के लिए टीवी एक्ट्रेस डोनल बिष्ट ने ऑडिशन दिया था। उन्होंने अपने इस ऑडिशन के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि किस रोल का ऑडिशन उन्होंने दिया था। 

Sun, 1 March 2026 08:07 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
रामायण के लिए इस एक्ट्रेस ने दिया था ऑडिशन, बताया किस रोल के लिए आया था कॉल

रणबीर कपूर की रामायण का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा। रणबीर कपूर की रामायण इस साल के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है। रणबीर कपूर की रामायण के लिए टीवी एक्ट्रेस डोनल बिष्ट ने भी ऑडिशन किया था। अब एक्ट्रेस ने अपने उस ऑडिशन के बारे में बात की। उन्होंने बताया उन्होंने किस किरदार के लिए ऑडिशन दिया था।

बॉलीवुड बबल के साथ खास बातचीत में डोनल बिष्ट ने बताया कि उन्हें मुकेश छाबड़ा की कास्टिंग कंपनी की तरफ से कॉल आया था। डोनल को शूर्पणखा के किरदार के लिए कॉल आया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रणबीर कपूर ने बताया कब शुरू होगी ब्रह्मास्त्र 2 और एनिमल पार्क की शूटिंग

इस टीवी एक्ट्रेस को आया था ऑडिशन के लिए कॉल

डोनल बिष्ट ने कहा, तो मुझे मुकेश छाबड़ा के ऑउिस से कॉल आया था। एक लड़की ने मुझे कॉल करके बुलाया। आपको पता है नितेश तिवारी जी की फिल्म आ रही है? मैंने कहा, हां। फिर बोला- रणबीर कपूर कर रहे हैं। मैंने कहा- हां। उस टाइम टीवी में बहुत से लोग मुझे सीता, राधा जैसे रोल्स के लिए अप्रोच करते रहते थे। लेकिन मैंने टीवी में ऐसे माइथोलॉजिक्ल रोल्स नहीं किए हैं। उस वक्त भी कोई शो चल रहा था और तीन-चार महीने से मुझे राधा का रोल ऑफर हो रहा था। पर मैं मना कर रही थी कि मुझे नहीं करना। तो जब मुझे कॉल आया, मुझे लगा शायद वो उसी टाइप का रोल होगा। फिर उन्होंने बोला- आप शूपनखा के लिए ऑडिशन देंगी?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राम-सीता के रोल में होंगे रणबीर-साई, अरुण गोविल 'रामायण' में निभाएंगे ये किरदार

इस रोल के लिए ऑडिशन देने पहुंची थीं एक्ट्रेस

डोनल ने आगे कहा कि उन्हें सुनकर हैरानी हुई। उन्होंने कहा कि वो कभी सोच भी नहीं सकती थीं कि उन्हें शूपनखा के ऑडिशन के लिए फोन आएहा। डोनल ने बताया कॉल पर वो हंस रही थीं तब सामने से उन्हें पूछा गया कि वो हंस क्यों रही हैं। डोनल ने उन्हें जवाब दिया- मैं जिंदगी में नहीं सोच सकती थी कि मुझे शूपनखा के ऑडिशन के लिए भी बुला सकता हैं। फिर उन्होंने कहा- प्रोडक्शन हाउस ने खासकर आपका ऑडिशन मांगा है, और हम सिर्फ फाइनल शॉर्टलिस्टेड लोगों के ऑडिशन ले रहे हैं। आप एर बार आके दे दीजिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामायण में राघव जुयाल को रिप्लेस नहीं कर रहे हैं विक्रांत मैसी, डिलीट किया पोस्ट

ऑडिशन के एक-दो दिन बात आने लगी थी सीता की खबर

डोनल ने कॉल पर कहा कि उन्हें लगा कि सीता के रोल के लिए कॉल आया है। डोनल को कहा गया कि सीता अभी लॉक नहीं हुई है। आपको नहीं पता, आप ऑडिशन तो दो। डोनल ने बताया कि वो अगले जिन ऑडिशन देने पहुंचीं। ऑडिशन के एक दो दिन बाद ही खबर आने लगी कि साई पल्लवी सीता का रोल कर रही हैं।

रामायण की बात करें तो फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, सनी देओल -हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण और अरुण गोविल दशरथ के किरदार में नजर आएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।