Rajat Dalal vs Prince Narula The 50 prince said sorry to rajat प्रिंस नरूला ने रजत दलाल से मांगी माफी, कहा- सॉरी, जानें दोनों के बीच ‘द 50’ में क्या हुआ, Tv Hindi News - Hindustan
More

प्रिंस नरूला ने रजत दलाल से मांगी माफी, कहा- सॉरी, जानें दोनों के बीच ‘द 50’ में क्या हुआ

Rajat Dalal vs Prince Narula: ‘द 50’ में प्रिंस नरूला और रजत दलाल बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं। शो के चौथे दिन टास्क के दौरान दोनों की लड़ाई हो गई और थोड़ी देर बाद मामला शांत भी हो गया।

Thu, 5 Feb 2026 11:26 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
प्रिंस नरूला ने रजत दलाल से मांगी माफी, कहा- सॉरी, जानें दोनों के बीच ‘द 50’ में क्या हुआ

‘द 50’ में प्रिंस नरूला ने रजत दलाल से माफी मांगी। दरअसल, ‘द 50’ के चौथे दिन गेम मास्टर 'लायन' ने पजल सॉल्व करने का एक टास्क दिया। घर में बचे 47 कंटेस्टेंट्स में से केवल 20 को ही इसमें हिस्सा लेना था। प्रिंस नरूला लगातार सबको सलाह दे रहे थे कि टीम बनाकर खेलें और सिर्फ उन्हीं लोगों को भेजें जो सही जवाब दे सकें। बार-बार प्रिंस की टोका-टाकी से रजत दलाल का पारा चढ़ गया। जब लवकेश कटारिया टास्क के लिए जा रहे थे, तब रजत ने जानबूझकर प्रिंस का नाम आगे बढ़ा दिया।

"जितने शो तूने किए नहीं, उतने मैंने जीते हैं"

प्रिंस टास्क करने गए, लेकिन हार गए। उन्होंने गेम मास्टर के सामने अपनी नाराजगी जताई और कहा कि उनका 'जनरल नॉलेज' अच्छा नहीं है इसलिए वो टास्क नहीं करना चाहते थे, लेकिन फिर भी रजत के ग्रुप ने उन्हें जबरदस्ती भेजा। गुस्से में प्रिंस ने रजत को 'फट्टू' तक कह दिया। यह सुनते ही रजत भड़क गए और महल के अंदर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। प्रिंस ने अपनी सीनियॉरिटी का हवाला देते हुए यहां तक कह दिया, "जितने शोज तूने किए नहीं हैं, मैंने उनसे ज्यादा जीते हैं।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रिंस नरूला vs रजत दलाल, ‘द 50’ में हुई दोनों की लड़ाई, सामने आया नया प्रोमो

फिर हुआ इमोशनल पैच-अप

लड़ाई के कुछ देर बाद माहौल शांत हुआ और रजत खुद प्रिंस के पास बातचीत करने पहुंचे। रजत ने बहुत शालीनता से अपना पक्ष रखते हुए कहा, “प्रिंस भाई, मैंने कभी आपके बारे में न गलत बोला, न पीठ पीछे कोई बात की। आप खुद देखोगे, मैं बिना वजह किसी से उल्टा नहीं बोलता।” रजत की सादगी देखकर ‘रियलिटी किंग’ प्रिंस नरूला का दिल पिघल गया। उन्होंने तुरंत अपनी गलती मानी और रजत को गले लगाकर 'सॉरी' बोला। रजत ने भी बड़े दिल का परिचय देते हुए कहा, “सॉरी की बात नहीं है भाई, मुझे आपसे कोई प्रॉब्लम नहीं है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैक्सटर्न ने एल्विश को कहा- सबसे बड़ा गंवार, प्रिंस नरूला का रिएक्शन हो रहा वायरल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।