Prince Narula vs Rajat Dalal in The 50 new promo prince and rajat involved in heated argument Video: प्रिंस नरूला vs रजत दलाल, ‘द 50’ में हुई दोनों की लड़ाई, सामने आया नया प्रोमो, Tv Hindi News - Hindustan
More

Video: प्रिंस नरूला vs रजत दलाल, ‘द 50’ में हुई दोनों की लड़ाई, सामने आया नया प्रोमो

Prince Narula vs Rajat Dalal: कलर्स टीवी के नए रिएलिटी शो 'द 50' के प्रोमो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। शो में प्रिंस नरूला और रजत दलाल के बीच भयंकर लड़ाई देखने को मिली है।

Tue, 3 Feb 2026 11:38 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
Video: प्रिंस नरूला vs रजत दलाल, ‘द 50’ में हुई दोनों की लड़ाई, सामने आया नया प्रोमो

जियो हॉटस्टार के नए रियलिटी शो ‘द 50’ के लेटेस्ट प्रोमो में प्रिंस नरूला और रजत दलाल की लड़ाई देखने को मिली। प्रिंस और रजत के बीच तीखी बहस देखते ही देखते हाथापाई की कगार पर पहुंच गई। बहस के दौरान प्रिंस नरूला ने रजत दलाल से कहा, ‘जितने शोज तुने किए नहीं हैं, उतने मैं जीतकर आया हूं।’ रजत दलाल भड़क गए। उन्होंने कहा, ‘देख भाई…सीधी बात इतनी है…यहां गर्मी मत दिखाइयो।’ प्रिसं ने कहा, ‘मुझे भी मत दिखाइयो।’ इसके बाद दोनों की बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे को मारने के लिए उतारू हो गए।

प्रिंस नरूला ने कितने शोज जीते हैं?

प्रिंस नरूला को ‘रिएलिटी शोज का किंग’ कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने बैक-टू-बैक 4 बड़े रिएलिटी शोज- ‘रोडीज X2’, ‘स्पिल्ट्सविला 8’, ‘बिग बॉस 9’ और ‘नच बलिए 9’ जीते हैं।। इसके अलावा, वे रोडीज में कई सालों तक 'गैंग लीडर' की भूमिका में भी रहे हैं।

रजत दलाल ने कितने शोज किए हैं?

रजत दलाल इंटरनेशनल पावरलिफ्टर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। रिएलिटी शो की दुनिया में रजत नए हैं। उन्होंने हाल ही में ‘बिग बॉस 18’ में हिस्सा लिया था, जहां वे फाइनलिस्ट रहे। ‘द 50’ उनका दूसरा बड़ा रिएलिटी शो है।

द 50 के कंटेस्टेंट्सइंडस्ट्री में कितना समय हुआ है?फॉलोअर्सकितने शोज किए और जीत हैं?
प्रिंस नरूला (Prince Narula)साल 2014 से (लगभग 12 साल)इंस्टाग्राम पर करीब 4.8 मिलियन फॉलोअर्सप्रिंस ने रोडीज X2, स्पिल्ट्सविला 8, बिग बॉस 9, और नच बलिए 9 जीते हैं।
रजत दलाल (Rajat Dalal)साल 2017 से फिटनेस और सोशल मीडिया के जरिए चर्चा में (लगभग 8-9 साल)इंस्टाग्राम पर करीब 4.6 मिलियन फॉलोअर्स'द 50' उनका दूसरा रिएलिटी शो है। इससे पहले वह ‘बिग बॉस 18’ में नजर आए थे।
,

कितनी है दोनों की फैन फॉलोइंग?

सोशल मीडिया पर रजत दलाल की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 4.6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं प्रिंस नरूला की बात करें तो सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता जबरदस्त है और इंस्टाग्राम पर उनके करीब 4.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

प्रिंस और रजत का पुराना विवाद

प्रिंस नरूला और रजत दलाल के बीच का विवाद केवल 'द 50' शो तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी जड़ें पुरानी हैं। दरअसल, 'रोडीज कर्म या कांड' (2023) के दौरान प्रिंस नरूला और गौतम गुलाटी के बीच काफी झगड़े हुए थे। उस समय एल्विश यादव ने बाहर से गौतम गुलाटी का समर्थन किया था और प्रिंस नरूला पर तंज कसे थे। इसके बाद प्रिंस और एल्विश के बीच सोशल मीडिया पर एक 'कोल्ड वॉर' शुरू हो गई थी। उस समय रजत दलाल ने अपने दोस्त एल्विश का पक्ष लेते हुए प्रिंस के खिलाफ वीडियो बनाए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘द 50’ में हुई रजत-दिग्विजय की लड़ाई, मेकर्स का फैसला बना फैंस के गुस्से की वजह
ये भी पढ़ें:'वो ऐसी-ऐसी हरकतें कर चुका है', द 50 कंटेस्टेंट का दावा दुबई में बैन हैं एल्विश

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।