the 50 rajat dalal digvijay rathee physical fight fans trolled lion warning ‘द 50’ में हुई रजत दलाल और दिग्विजय राठी की लड़ाई, मेकर्स का फैसला बना फैंस के गुस्से की वजह, Tv Hindi News - Hindustan
More

‘द 50’ में हुई रजत दलाल और दिग्विजय राठी की लड़ाई, मेकर्स का फैसला बना फैंस के गुस्से की वजह

The 50: 'द 50' के महल में मचा बवाल। रजत और दिग्विजय के बीच 'पागल' शब्द से शुरू हुई लड़ाई हाथापाई तक पहुंची। लॉयन का फैसला सुन कंटेस्टेंट्स और फैंस भड़क गए।

Tue, 3 Feb 2026 09:03 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
‘द 50’ में हुई रजत दलाल और दिग्विजय राठी की लड़ाई, मेकर्स का फैसला बना फैंस के गुस्से की वजह

‘द 50’ के दूसरे एपिसोड में खूब हंगामा देखने को मिला। दरअसल, गेम मास्टर लायन ने 49 कंटेस्टेंट्स को तीन टीम्स में डिवाइड किया और फिर उन्हें सबसे ज्यादा कैलोरीज बर्न करने का टास्क दिया। टास्क के दौरान दिग्विजय राठी ने रजत दलाल की टीम को टास्क करता देख ‘पागलों की टीम’ कहा। रजत ने दिग्विजय की बात सुन ली और उसे प्यार से कहा कि यहां सब मस्ती मजाक कर रहे हैं ये सब मत बोल।

रजत ने उठाया हाथ

टास्क के बाद रजत दोबारा दिग्विजय के पास गए और उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन दिग्विजय ने उनकी बात नहीं सुनी। दिग्विजय ने उनसे पूछा कि पागल शब्द में ऐसा क्या है? कल जब सब गालियां दे रहे थे तब तो कोई दिक्कत नहीं हुई? रजत भड़क गए और उन्होंने दिग्विजय पर हाथ उठा दिया। हालांकि, दूसरे कंटेस्टेंट्स ने आकर दोनों को रोक लिया।

लॉयन का फैसला

लड़ाई यहीं रुकी नहीं। दिग्विजय ने दोबारा वॉशरूम में जाकर रजत को पोक करने की कोशिश की। ऐसे में सबने रजत और दिग्विजय को समझाने की कोशिश की। इसी बीच लॉयन ने अपने महल में एंट्री ली। लॉयन ने साफ कहा कि उनके महल में फिजिकल फाइट की जगह नहीं है। वह फिजिकल फाइट बर्दाश्त नहीं करेंगे, लेकिन इस बार वो रजत को सिर्फ वॉर्निंग देकर छोड़ रहे हैं।

भड़के करण पटेल और फैंस

लॉयन की बात सुनकर करण पटेल और दिग्विजय भड़क गए। उन्होंने शो छोड़ने की धमकी दी। वहीं एपिसोड देखने के बाद दिग्विजय के फैंस भी शो को ट्रोल कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि जब कॉन्ट्रेक्ट में ये साफ है कि फिजिकल फाइट्स नहीं करनी है फिर रजत को बाहर करने की बजाए वॉर्निंग क्यों दी जा रही है? एक यूजर ने लिखा, ‘क्रिमिनल को जेल में होना चाहिए। किसी को पागल कह दिया इसका ये मतलब नहीं है कि वो हाथ उठा ले।’ वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो रजत को सपोर्ट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि दिग्विजय ने जानबूझकर रजत को पोक किया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।