bigg boss 19 abhishek bajaj pranit more spotted together watch video नाराजगी भुलाकर साथ दिखे बिग बॉस 19 के अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे, बोले-बोला था ना मना लूंगा, Tv Hindi News - Hindustan
More

नाराजगी भुलाकर साथ दिखे बिग बॉस 19 के अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे, बोले-बोला था ना मना लूंगा

बिग बॉस 19 फिनाले के बाद अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे एक साथ नजर आए हैं। दोनों के बीच विवाद अब खत्म हो गया है। प्रणित ने बताया कि उन्होंने अपने दोस्त को मना लिया है। शो के दौरान दोनों के बीच नाराजगी थी

Wed, 10 Dec 2025 09:07 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
नाराजगी भुलाकर साथ दिखे बिग बॉस 19 के अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे, बोले-बोला था ना मना लूंगा

बिग बॉस 19 अब खत्म हो चुका है। इस सीजन और कंटेस्टेंट को ऑडियंस ने खूब प्यार दिया। शो में नजर आए अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे की शुरुआती दोस्ती को भी पसंद किया गया था। लेकिन प्रणित के एक फैसले की वजह से जब अभिषेक को शो से बाहर जाना पड़ा तो इनकी दोस्ती भी वहीं खत्म हो गई। यहां तक कि कई मौकों पर अभिषेक ने अपने साथी कंटेस्टेंट के साथ तस्वीरें शेयर की लेकिन उसमें से प्रणित को क्रॉप कर दिया था। इस विवाद के बाद दोनों को पहली बार साथ देखा गया है।

अभिषेक और प्रणित मोरे दिखे साथ

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिषेक और प्रणित साथ में पोज करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रणित ने कहा कि उन्होंने अभिषेक को मना लिया है। दोनों को साथ देखकर शो के फैंस हैरान हैं। एक यूजर ने लिखा कि दोनों के बीच दोस्ती कैसे हो गई। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि वो दोनों को साथ देखकर खुश हैं। ये उनका पॉजिटिव ग्रुप था।

इस बात पर थी नाराजगी

दोनों के बीच विवाद तब शुरू हुआ था जब घर के कैप्टेन बने प्रणित को एक पॉवर दी गई थी कि वो अश्नूर, नीलम और अभिषेक में से किसी एक को एविक्ट होने से बचा सकते हैं। प्रणित ने मजबूत खिलाड़ी अभिषेक को एविक्ट करते हुए अश्नूर को बचाया था। इसी बात से अभिषेक अपने ही दोस्त से नाराज चल रहे थे। अब दोनों के बीच सब ठीक लग रहा है। दोनों खुश नजर आए और साथ में क्वालिटी टाइम बिताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।