तान्या मित्तल और प्रणित मोरे की लड़ाई, बोलीं- कैसा आदमी है…छी, तेरी हालत देख
तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे की लड़ाई हुई। तान्या ने लड़ाई में प्रणित के लुक और प्रोफेशन पर कमेंट किया। वहीं फरहाना भट्ट ने भी प्रणित को बुरा भला कहा।

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के लेटेस्ट एपिसोड में तान्या मित्तल और प्रणित मोरे की लड़ाई दिखाई गई। लड़ाई के दौरान तान्या ने प्रणित पर कई भद्दे कमेंट्स किए। दरअसल, टिकट टू फिनाले टास्क में प्रणित, तान्या के हेल्पर बने थे और दूसरी तरफ अशूनर कौर के हेल्पर गौरव खन्ना थे। गौरव ने अशनूर को जीताने में अपनी जान लगा दी। वहीं प्रणित ने जानबूझकर तान्या को जीताने में अपना 100% नहीं दिया। ऐसे में तान्या भड़क गईं।
दोनों के बीच बहस हुई और फिर तान्या ने प्रणित के प्रोफेशन और लुक्स पर कमेंट करना शुरू कर दिया। तान्या ने कहा, ‘मुझे गिरने की जरूरत नहीं तुम जैसे इंसान से बात करने के लिए। तुझसे बात कर रही हूं इसे अपनी खुशकिस्मती समझ वरना तेरे से बात करने की मुझे जरूरत नहीं है। मेरे जैसे लोग तुझे क्यों इज्जत देंगे जो दूसरों का मजाक उड़ाकर जिंदगी चला रहा है। कैसा आदमी है…छी, छी, छी।’
इसके बाद फरहाना भट्ट भी प्रणित से लड़ने आ गईं। फरहाना बोलीं, ‘इंसान वाली शक्ल बनाकर आ।’ तान्या बोलीं, ‘तू बाहर होता न तो तेरी तरफ पलटकर नहीं देखती। तेरी हालत देख। इज्जतदार लोगों का मजाक उड़ा-उड़ाकर तो तू चल रहा है न, तेरी हालत यही होगी, तुझे लोगों पीछे-पीछे भागना पड़ेगा सॉरी बोलने के लिए। शो में तेरी हालत देखी है तुने। सिर्फ मुझसे लड़ पाया है वो भी थोड़ा। बाकी तो पीछे जाकर ही मजाक उड़ा पाता है।’
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन