mahhi vij shares birthay post for salman khan best friend nadeem qureshi, says i love you, we are one नदीम मैं आपसे प्यार करती हूं…जय से अलग होने के बाद माही ने सलमान के दोस्त को ऐसे दी जन्मदिन की बधाई, Tv Hindi News - Hindustan
More

नदीम मैं आपसे प्यार करती हूं…जय से अलग होने के बाद माही ने सलमान के दोस्त को ऐसे दी जन्मदिन की बधाई

टीवी एक्ट्रेस माही विज ने सलमान खान के बेस्ट फ्रेंड नदीम कुरैशी के बर्थडे पर एक पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने नदीम को अपना सुकून बताया। उन्होंने लिखा कि वो नदीम से प्यार करती हैं। ये रिश्ता उन्होंने खुद अपने दिल से चुना है। 

Sun, 11 Jan 2026 08:34 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
नदीम मैं आपसे प्यार करती हूं…जय से अलग होने के बाद माही ने सलमान के दोस्त को ऐसे दी जन्मदिन की बधाई

टीवी एक्ट्रेस माही विज और जय भानुशाली ने हाल में अपने अपने अलग होने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। कपल ने एक जॉइंट स्टेटमेंट शेयर करते हुए बताया था कि दोनों अलग हो रहे हैं लेकिन मिलकर बच्चों की परवरिश करेंगे। अब माही ने एक नया पोस्ट शेयर किया है अपने खास दोस्त नदीम कुरैशी के साथ। माही ने नदीम को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें अपना प्यार बताया है। एक्ट्रेस ने लिखा है कि उन्होंने नदीम को दिल से चुना है। साथ ही मुश्किल दौर में साथ देने के आभार भी जताया है। सलमान खान के बेस्ट फ्रेंड नदीम कुरैशी उनकी कंपनी के सीईओ भी हैं और कई दफा एक्टर के साथ नजर आ चुके हैं।

मैंने दिल से चुना है

माही ने नदीम के जन्मदिन पर उन्हें केक खिलाते हुए तस्वीर शेयर की है। इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है,‘जन्मदिन मुबारक हो जिसे मैंने चुना, संयोग से नहीं, बल्कि दिल से। उस व्यक्ति को जो मेरी बात सुनता है जब मैं एक शब्द भी नहीं कहती हूं, उस व्यक्ति के लिए जो मेरे साथ खड़ा है इसलिए नहीं कि उसे साथ देना है, बल्कि इसलिए कि वह चाहता है मेरे साथ खड़े रहना। आप मेरा परिवार हैं, मेरी सेफ जगह हैं, मेरे हमेशा के लिए।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद की स्थिति याद कर इमोशनल हुईं रिया चक्रवर्ती
ये भी पढ़ें:जानिए कौन है सलमान के साथ साए की तरह रहने वाला ये शख्स, जानता है सारे सीक्रेट

माही ने लिखा …नदीम और माही एक हैं

माही ने आगे लिखा, ‘तुम सिर्फ मेरे सबसे अच्छे दोस्त नहीं हो, तुम मेरा आराम, मेरी ताकत, मेरा घर हो। तुम्हारे साथ, मैं खुद हो सकती हूं, टूटी हुई, खुश, इमोशनल, अधूरी और फिर भी पूरी तरह से स्वीकार और प्यार महसूस करती हूं। हां मुझे कभी कभी गुस्सा आ जाता है, हां हम लड़ाई करते हैं, कभी-कभी दिनभर बात नहीं होती। लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। चुप्पी कितनी भी दूर चली जाए लेकिन फिर एक पॉइंट पर आकर टूट जाती है। क्योंकि अंदर से, हम दोनों जानते हैं कि नदीम और माही एक हैं। हमारी आत्माएं इस तरह से जुड़ी हुई हैं जैसे कोई भी शब्द कभी पूरी तरह से समझा नहीं सकते हैं।’

नदीम… मैं आपसे प्यार करती हूं

माही कहती हैं, ‘मेरे लिए लाइफ हमेशा आसान नहीं थी, लेकिन आपके मेरे साथ होने की वजह सब कुछ हल्का, मजबूत, बेहतर हो जाता है। जब मैं कमजोर पड़ती हूं तो आप मेरा हाथ पकड़ते हैं, आप मुझ पर यकीन करते हैं जब मैं खुद पर यकीन करना भूल जाती हूं और आप मुझे इस तरह से प्यार करते हो कि मेरे उन हिस्सों को ठीक कर देते हो जिनके बारे में मुझे पता भी नहीं था कि वे टूटे हुए थे। माही ने अंत में कहा , ‘नदीम, मैं आपसे प्यार करती हूं सिर्फ इसलिए नहीं कि आप कौन हो, बल्कि इसलिए कि आप मुझे कैसा महसूस कराते हो, आप मेरे साथ कैसे खड़े रहते हो, आप मेरे दिल हो, मेरा घर हो, मेरा परिवार हो। आज और हमेशा।’


यूजर्स रिएक्शन

माही के इस पोस्ट पर फेसबुक यूजर्स ने रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा कि माही अपनी जिंदगी में खुश हैं, उन्हें जज नहीं किया जाना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि वो इतनी जल्दी आगे कैसे बढ़ सकती हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, जय माही को समझते नहीं थे, अब कोई समझने वाला मिल गया है। वहीं एक यूजर ने ये भी लिखा कि ये माही की निजी जिंदगी है।

बेटी तारा नदीम को कहती हैं अब्बा

बता दें, कुछ समय पहले माही ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें बेटी तारा और नदीम साथ थे। इस पोस्ट में माही ने बताया कि उनकी बेटी नदीम को अब्बा कहकर पुकारती है। इस पोस्ट के लिए माही को ट्रोल होना पड़ा था।

टूट गई 14 साल की शादी

माही और जय भानुशाली ने हाल में अपनी 14 साल की शादी तोड़ते हुए अलग होने का फैसला लिया है। दोनों के तेन बच्चे हैं। कपल ने दो बच्चों को गोद लिया था वहीं बेटी तारा को जन्म दिया था। दोनों ने स्टेटमेंट में बच्चों की परवरिश साथ करने की बात कही थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।