salman khan this closes friend know his all secrets of life read जानिए कौन है सलमान खान के साथ साए की तरह रहने वाला ये शख्स, सिर्फ यही जानता है एक्टर के सारे सीक्रेट, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

जानिए कौन है सलमान खान के साथ साए की तरह रहने वाला ये शख्स, सिर्फ यही जानता है एक्टर के सारे सीक्रेट

सलमान खान की जिंदगी में कुछ खास लोग हैं जो उनके सबसे करीबी हैं और उनकी जिंदगी से जुड़े हर राज को जानते हैं। इस लिस्ट में उनका ये सबसे करीबी दोस्त टॉप पर है। ये वही है जो एक्टर के साथ साए की तरह रहते हैं।

Sat, 12 July 2025 01:36 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
जानिए कौन है सलमान खान के साथ साए की तरह रहने वाला ये शख्स, सिर्फ यही जानता है एक्टर के सारे सीक्रेट

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। एक्टर ने कई नए चेहरों को फिल्म में काम दिया, अपने दोस्तों के बच्चों को लॉन्च किया। कईयों की पैसों से मदद की तो किसी का इलाज करवाया। इसके अलावा सलमान अपने बचपन के दोस्तों को साथ लेकर ही घूमते हैं। ऐसे ही उनके एक दोस्त हैं जिन्हें सलमान के साथ उनके साए की तरह देखा जाता है। कई टीवी शोज या इवेंट, पार्टी में सलमान के आस-पास देखा होगा। ये हैं सलमान के सबसे करीबी नदीम कुरैशी।

सबसे करीबी दोस्त

नदीम कुरैशी के बारे में कहा जाता है कि वो सलमान के बचपन के दोस्त हैं। और एक समय के बाद उन्होंने अपना काम छोड़ दिया और एक्टर के साथ जुड़ गए। नदीम सलमान टीवी प्रोडक्शन कंपनी SK टीवी के फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर हैं। इन्हें ये खास पोस्ट सलमान ने ही दी है। वहीं नदीम भी अपनी दोस्ती निभाने के लिए जाने जाते हैं और ईमानदारी से भाईजान के कामों को सालों से संभाल रहे हैं।

सलमान के सीक्रेट सिर्फ नदीम जानते हैं

सलमान ने कपिल शर्मा के शो पर बताया था कि नदीम ही हैं जो उनके सबसे करीब हैं और उन्हें ही एक्टर के बारे में सभी जानकारी रहती है। सलमान के सारे सीक्रेट सिर्फ नदीम जानते हैं। सलमान अपने इस करीबी दोस्त को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा था, 'हैपी बर्थडे मेरे भाई, मेरे सबसे करीबी और सबसे पुराने दोस्त। मेरे CC EE OO YO को शुभकामनाएं। तुम्हें सारी खुशियां मिलें।

बता दें, सलमान खान की जिंदगी में ऐसे कुछ ही लोग हैं जो उनके सबसे करीब हैं। उनके कुछ बचपन के दोस्त जो अब तक सलमान के साथ जुड़े हैं। ये वही दोस्त हैं उनकी फिल्म और कंपनी में काम कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।