rhea chakraborty gets emotional remembering bad phase of her life after sushant singh rajput सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद की स्थिति याद कर इमोशनल हुईं रिया चक्रवर्ती, बोलीं-घर में मंदिर नहीं…, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद की स्थिति याद कर इमोशनल हुईं रिया चक्रवर्ती, बोलीं-घर में मंदिर नहीं…

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने अपने नए पॉडकास्ट में गर्ल गैंग के साथ सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद की स्थिति पर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कैसे मुश्किल दौर में उनकी गर्ल गैंग उनके साथ मजबूती से खड़ी रहीं।

Sun, 11 Jan 2026 07:20 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद की स्थिति याद कर इमोशनल हुईं रिया चक्रवर्ती, बोलीं-घर में मंदिर नहीं…

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अब फिल्मों में दूर यूट्यूब पर पॉडकास्ट करती नजर आ रही हैं। हाल में एक्ट्रेस ने अपने दोस्त के साथ जिंदगी के सबसे बुरे दौर के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उनकी सहेलियों ने सबसे बुरे दौर में उनकी मदद की थी। इन्हीं की वजह से एक्ट्रेस का परिवार उस बुरे दौर से से बाहर निकल पाया। रिया ने ये भी बताया कि उनके पिता मंदिर की जगह इन लड़कियों की तस्वीर अपने घर में लगाना चाहते हैं जिनकी वजह से वो बच पाए। यहां रिया ने सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद की स्थिति के बारे में बात करती दिख रही हैं।

सुशांत की डेथ के बाद रिया को ठहराया था दोषी

14 जून 2020 को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड की खबर ने फैंस समेत इंडस्ट्री को हैरान कर दिया था। इस मामले में एक्टर के परिवार ने रिया चक्रवर्ती को दोषी ठहराया था। बाद में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स मामले में एक्ट्रेस और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया था। रिया ने करीब 1 महीने का समय जेल में बिताया था। हालांकि, इस मामले में साल 2025 में उन्हें क्लीन चिट दे दी गई। रिया ने हाल के अपने पॉडकास्ट में इस घटना जिक्र किया है। एक्ट्रेस कहा कि उस मुश्किल समय में उनकी सहेलियों ने उन्हें और उनके परिवार को बचा लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनवरी 2026 में रिलीज हो रही हैं ये फिल्में, सिर्फ ये एक फिल्म पड़ सकती है सब पर भ
ये भी पढ़ें:बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई इन 10 फिल्मों को IMDb पर मिली जबरदस्त रेटिंग
sushant singh rajput and rhea chakraborty

सहेलियों संग बात कर इमोशनल हो गई रिया

रिया चक्रवर्ती ने अपने पॉडकास्ट चैप्टर 2 में अपनी गर्ल गैंग को गेस्ट के तौर पर बुलाया था। एक्ट्रेस ने कहा कि 2020 उनके लिए सबसे मुश्किल समय था। इस दौरान अनुषा दांडेकर इमोशनल हो जाती हैं। रिया कहती हैं कि अगर ये रोएगी तो मैं भी मैं भी रोने लगूंगी। रिया कहती है।2020 मेरे जीवन का सबसे मुश्किल समय था। जैसे मेरे पापा कहते हैं कि अगर ये लड़कियां नहीं होतीं तो हम कभी बच नहीं पाते। हमें अपने घर में मंदिर नहीं इन लड़कियों की तस्वीर लगानी चाहिए।

एग फ्रीज करने पर भी की बात

आगे रिया की फैशन स्टाइलिस्ट और दोस्त अनिशा जैन ने भी 2020 को भारी साल बताया। कहा कि हमें जो करना था हमने वही किया। आगे इन सहेलियों ने अपने एग्स फ्रीज करने को लेकर भी खुलकर बात की। रिया ने अपने पॉडकास्ट से सिर्फ ट्रेलर लॉन्च किया है। पूरे वीडियो का इंतजार हो रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।