Mahabharat Duryodhan urf Arpit Ranka visit Premanand Maharaj महाभारत के दुर्योधन ने प्रेमानंद महाराज से पूछा सवाल, कहा- मैंने अपनी जिंदगी में…, Tv Hindi News - Hindustan
More

महाभारत के दुर्योधन ने प्रेमानंद महाराज से पूछा सवाल, कहा- मैंने अपनी जिंदगी में…

‘महाभारत’ में दुर्योधन का किरदार निभाने वाले एक्टर अर्पित रांका ने प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। उन्होंने उन्हें बताया कि वह दुर्योधन, कंस और रावण का किरदार निभाया है।

Mon, 22 Dec 2025 10:07 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
महाभारत के दुर्योधन ने प्रेमानंद महाराज से पूछा सवाल, कहा- मैंने अपनी जिंदगी में…

टीवी एक्टर अर्पित रांका, प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचे। अर्पित ने कई निगेटिव रोल प्ले किए हैं, लेकिन फेम ‘महाभारत’ से मिला। उन्होंने ‘महाभारत’ में दुर्याेधन का किरदार निभाया था। अर्पित ने प्रेमानंद महाराज को बताया कि वह असल जिंदगी में धर्म के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं और अपने बच्चों को भी धर्म के मार्ग पर चलने के लिए कहते हैं।

अर्पित ने क्या सवाल पूछा?

अर्पित ने प्रेमानंद महाराज से पूछा, ‘रोल तो बहुत अच्छे-अच्छे मिले और उनकी वजह से सफलता भी मिली, लेकिन अगला प्रोजेक्ट कब मिलेगा इस बात की चिंता सताती है। मन विचलित हो जाता है। बच्चों और भविष्य की चिंता की वजह से निगेटिव थॉट्स आने लगते हैं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर्फ 16 एपिसोड्स की है ये रोमांटिक कोरियन वेब सीरीज, 9 है इसकी IMDb रेटिंग
ये भी पढ़ें:क्राइम थ्रिलर फिल्म, 8.3 IMDb रेटिंग, वीकेंड पर देखने के लिए सेव कर लें ये लिंक

प्रेमानंद महाराज का जवाब

प्रेमानंद महाराज ने कहा, ‘नाम जप कीजिए। उससे आपको बल मिलेगा। विश्वात्मा भगवान ने बिना किसी सहयोग के अकेले संपूर्ण सृष्टि प्रकट की और उसका पालन पोषण कर रहे हैं। आपकी तो बहुत छोटी-सी मांग है। अपने परिवार का पोषण, भविष्य की उज्जवलता और चरित्र की उन्नति। बहुत छोटी-सी मांग है ये। भगवान अनंत ब्रह्मांडो का भरण पोषण करते हैं। तो यदि हमारा चित भगवान से जुड़ा हुआ हो तो हम सर्व संपन्न हो जाएंगे।’

‘जितने भी ये खलनायक…’

प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा, ‘जितने भी ये खलनायक के किरदार हैं ये सब महान तपस्वी थे, साधारण नहीं थे…जैसे रावण। भगवान शंकर की कट्टर आराधना करने वाला। तब उसको वैभव प्राप्त हुआ। कंस भी तपस्वी था। तो जो भी हुए उच्च कोटि के खलनायक जो सीधे भगवान से युद्ध किए वो सब तपस्पी थे। इनके पास कौन-सा वैभव नहीं था? भगवान ने आलिंगन किया चाहे क्रोध में ही क्यों न। भगवान के दर्शन करते हुए प्राण त्यागे हैं। तो हम कुछ भी प्राप्त कर पाएंगे तो तप से कर पाएंगे।’

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।