Romantic Korean Web Series With Good IMBd rating on Netflix K drama सिर्फ 16 एपिसोड्स की है ये रोमांटिक कोरियन वेब सीरीज, 9 है इसकी IMDb रेटिंग, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

सिर्फ 16 एपिसोड्स की है ये रोमांटिक कोरियन वेब सीरीज, 9 है इसकी IMDb रेटिंग

Romantic K Drama: कोरियन ड्रामा देखना पसंद है? रोमांटिक जॉनर देखते हैं? तो ये सीरीज आपके लिए बेस्ट है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 9 है और ये कोरिया की सबसे बेस्ट सीरीज मानी जाती है।

Mon, 22 Dec 2025 09:04 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
सिर्फ 16 एपिसोड्स की है ये रोमांटिक कोरियन वेब सीरीज, 9 है इसकी IMDb रेटिंग

आज कल सिनेलवर्स साउथ कोरियन ड्रामा ज्यादा देख रहे हैं। यही कारण है कि हम आपके लिए एक ऐसी कोरियन सीरीज लेकर आए हैं जिसकी आईएमडीबी रेटिंग 9 है। ये एक रोमांटिक सीरीज है। साल 2018 में रिलीज हुई थी और इसके सिर्फ कुल 16 एपिसोड्स हैं। आइए आपको इस सीरीज के बारे में और बताते हैं।

सीरीज का नाम

इस रोमांटिक सीरीज का नाम है 'माय मिस्‍टर' है। कहानी की शुरुआत थोड़ी धीमी होती है। ये कोरियन ड्रामा का स्टाइल है, लेकिन धीरे-धीरे कहानी रफ्तार पकड़ती है और हैप्पी एंडिंग होती है।

किस ओटीटी पर है ये सीरीज?

'माय मिस्‍टर' वेब सीरीज दो ओटीटी प्‍लेटफॉर्म्‍स पर है। आप इसे नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

बेस्ट ड्रामा का अवॉर्ड

'माय मिस्टर' में ली सन-क्यूं और ली जी-यूं ने लीड रोल प्ले किया है। वहीं किम वोन-सियोक ने इसे डायरेक्ट किया है। पार्क हे-यंग ने इसकी कहानी लिखी है और चोरोकबाम मीडिया ने इसकाे प्रोड्यूस किया है। इसे 55वें बैक्सांग आर्ट अवॉर्ड्स में बेस्‍ट ड्रामा कैटेगरी में अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

सीरीज पर हुई थी कॉन्ट्रोवर्सी

जब इस सीरीज का पहला एपिसोड रिलीज किया गया था तब इस पर डेटिंग वॉयलेंस को बढ़ावा देने का आरोप लगा था, लेकिन दूसरे-तीसरे एपिसोड के आने के बाद विवाद शांत हो गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हॉरर सीरीज, साल 2025 में हुई है रिलीज, आईएमडीबी पर मिली है 7.7 रेटिंग

रेटिंग पर टॉप

ये केबल टेलीविजन की रेटिंग में लगातार टॉप पर रहा है। यूं तो इसकी शुरुआती रेटिंग 3-4% रही थी, लेकिन 'नीलसन पेड प्लेटफॉर्म' के मुताबिक, आख‍िरी एपिसोड तक आते-आते इसकी रेटिंग 7.352% हो गई है। ये साउथ कोरिया में तब किसी भी शो के लिए बहुत बड़ी बात हुआ करती थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।