Crime Thriller Movie With Good Imdb Rating On OTT Jiohotstar क्राइम थ्रिलर फिल्म, 8.3 IMDb रेटिंग, वीकेंड पर देखने के लिए सेव कर लें ये लिंक, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

क्राइम थ्रिलर फिल्म, 8.3 IMDb रेटिंग, वीकेंड पर देखने के लिए सेव कर लें ये लिंक

OTT Crime Thriller Film: लॉन्ग वीकेंड आ रहा है। अगर आप वीकेंड पर देखने के लिए फिल्मों की लिस्ट बना रहे हैं तो ये फिल्म आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है।

Mon, 22 Dec 2025 07:52 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
क्राइम थ्रिलर फिल्म, 8.3 IMDb रेटिंग, वीकेंड पर देखने के लिए सेव कर लें ये लिंक

क्राइम थ्रिलर फिल्में देखना पसंद है? फिर तो आप सही जगह आए हैं। आज हम आपको एक ऐसी क्राइम थ्रिलर फिल्म का नाम बताएंगे जिसकी आईएमडीबी रेटिंग जबरदस्त है, जिसमें एक सीरियल किलर है और बहुत सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स हैं। इसका क्लाइमेक्स तो इतना जबरदस्त है कि आपकी धड़कनें तेज हो जाएंगी और फिल्म खत्म होने के बाद आप कहेंगे, ‘मजा आ गया।’

फिल्म का नाम और कहानी

2 घंटे 50 मिनट की इस फिल्म का नाम ‘रत्सासन’ है। इस फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि एक सीरियल किलर जवान लड़कियों को किडनैप करता है और फिर उन्हें तब तक टॉर्चर करता रहता है जब तक वह मर नहीं जातीं। जैसे-जैसे ये मामले बढ़ने लगता है, लोकल पुलिस हरकत में आती है और हालात को संभालती है। हालांकि, इसके बाद जो होता है, वह आपको अंदर तक हिला देगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सलमान खान ने जन्मदिन से पहले अपनी फोटो पोस्ट कर लिखा, काश! मैं…
ये भी पढ़ें:‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट पता है? अजय देवगन ने टीजर जारी किया और एक अनाउंसमेंट की

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसका डायरेक्शन राम कुमार ने किया है। इस फिल्म में विष्णु विशाल, अमाला पॉल और सरवनन ने लीड रोल प्ले किया है। ये एक छोटे बजट की फिल्म है। इस फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।

हिंदी में भी बनी है इसकी रीमेक

इस फिल्म को हिंदी में 'कठपुतली' के नाम से बनाया गया है। अक्षय कुमार ने लीड रोल प्ले किया है। तमिल में इस फिल्म का नाम "रत्सासन" है, वहीं तेलुगू में इसे "रक्षसुडु" के नाम बनाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।