Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Tulsi Aka Smriti Irani Personal And Professional Life Husband Politics एक्ट्रेस बनने से पहले ये काम करती थीं स्मृति ईरानी, कभी एक एपिसोड के मिलते थे 1800 आज लाखों में करती हैं चार्ज, Tv Hindi News - Hindustan
More

एक्ट्रेस बनने से पहले ये काम करती थीं स्मृति ईरानी, कभी एक एपिसोड के मिलते थे 1800 आज लाखों में करती हैं चार्ज

स्मृति ईरानी ने 1998 में मिस इंडिया पेजेंट में हिस्सा लिया था।हालांकि स्मृति ने मिस इंडिया का ताज नहीं जीता सकीं। उसी साल मीका सिंह के एल्बम 'सावन में लग गई आग' में उन्होंने एक  छोटा सा रोल किया था।

Thu, 12 Feb 2026 04:45 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
एक्ट्रेस बनने से पहले ये काम करती थीं स्मृति ईरानी, कभी एक एपिसोड के मिलते थे 1800 आज लाखों में करती हैं चार्ज

स्मृति ईरानी एक ऐसा नाम जिन्होंने एक्टिंग से लेकर राजनीति तक अपना बड़ा नाम कमाया। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली स्मृति ईरानी को टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' शो से एक बड़ी पहचान मिली। इस शो में स्मृति को 'तुलसी वीरानी' के किरदार से घर-घर में खास पहचान मिली है। आज हम आपको स्मृति ईरानी की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं।

मिस इंडिया में लिया हिस्सा

स्मृति ईरानी ने 1998 में मिस इंडिया पेजेंट में हिस्सा लिया था।हालांकि स्मृति ने मिस इंडिया का ताज नहीं जीता सकीं। उसी साल मीका सिंह के एल्बम 'सावन में लग गई आग' में उन्होंने एक छोटा सा रोल किया था। हालांकि, इस एल्बम से उन्हें खास पहचान नहीं मिली। करियर के शुरुआत में स्मृति ने मॉडलिंग की थी। उनके मॉडलिंग के दिनों की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल होती रहती हैं। मॉडलिंग के दिनों में स्मृति काफी दुबली-पतली थीं।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी से मिली पहचान

मॉडलिंग के बाद स्मृति ईरानी की किस्मत ने तब पलटी मारी जब उनके हाथ एकता कपूर का फेमस शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' लगा। ये शो साल साल 2000 में शुरू हुआ था। इस शो में 'तुलसी वीरानी' के रोल से स्मृति को घर-घर में खास पहचान मिली। एक वक्त ऐसा था जब फैंस के बीच उन्हें लेकर एक खास क्रेज देखने को मिलता था।

स्मृति ईरानी

'क्योंकि' के लिए मिली थी इतनी फीस और अब...

रिपोर्ट्स की मानें तो स्मृति ईरानी को साल 2000 में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के लिए करीब 1800 रुपये प्रति एपिसोड मिलते थे। वहीं, अब 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के लिए वो एकता कपूर के इस शो के एक एपिसोड के लिए 14 लाख रुपये चार्ज करती हैं।

स्मृति गोवा में स्ट्रिंगर हुआ करती थीं

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो टीवी में एंट्री से पहले स्मृति ईरानी पैसे कमाने के लिए McDonald’s में भी काम कर चुकी हैं। हालांकि, स्मृति ने रजत शर्मा के शो पर बताया था कि 1995 से 1997 के बीच वो जहां काम करती थीं, वहां के बॉस रजत शर्मा थे। रजत शर्मा ने बताया था कि स्मृति गोवा में स्ट्रिंगर हुआ करती थीं।

अपनी सहेली के पति संग की शादी

की भूमिका निभाने से पहले उन्होंने 1999 में Miss India में हिस्सा लिया था। टीवी में एंट्री से पहले कमाई के लिए उन्होंने McDonald’s में भी काम किया था। उन्होंने पारसी बिजनेसमैन ज़ुबिन ईरानी से 2001 में शादी की। कपल के एक बेटा और एक बेटी है।

कॉमर्स स्टूडेंट रहीं स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने साल 1993 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के लिए एडमिशन लिया, लेकिन सिर्फ 1 साल ही पढ़ाई कर पाईं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Top Tv Actors: इस एक्ट्रेस से हार गई अनुपमा स्टार रुपाली, स्मृति ईरानी ने भी छोड़
ये भी पढ़ें:टीवी के टॉप 10 एक्टर्स में शिल्पा शिंदे की एंट्री, जानें रुपाली किस नंबर पर

करियर के पीक पर की शादी

स्मृति ईरानी ने साल 2001 में पारसी बिजनेसमैन ज़ुबिन ईरानी से शादी की। कपल का एक एक बेटा और एक बेटी है। सोशल मीडिया पर कई बार ये सवाल उठा कि स्मृति ने अपनी बचपन की दोस्त मोना का घर तोड़ा और उनके पति से शादी कर ली। इन सवालों का स्मृति ने दिया था करारा जवाब।

स्मृति ईरानी

सहेली के पति से शादी के सवाल पर दिया था जवाब

दरअसल, साल 2023 में स्मृति ईरानी ने 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन में पूछे गए अपनी शादी के सवाल पर जवाब देते हुए लिखा था, 'मोना मेरी बचपन की सहेली नहीं है। मोना मुझसे 13 साल बड़ी हैं... इसलिए उसका मेरी बचपन की सहेली होने का कोई सवाल ही नहीं है... वो पारिवारिक है, पॉलिटिशियन नहीं, इसलिए उसे इसमें मत घसीटो... मुझसे लड़ो, मेरे साथ बहस करो, मुझे नीचा दिखाओ, लेकिन अपने साथ एक ऐसे इंसान को गटर में मत घसीटो, जिसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। वो सम्मान की पात्र हैं।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।