Tv Top 10 Actors Of This Week Rupali Ganguly At No 1 Shilpa Shinde At No 10 टीवी के टॉप 10 एक्टर्स में शिल्पा शिंदे की एंट्री, जानें रुपाली और स्मृति ईरानी किस नंबर पर, Tv Hindi News - Hindustan
More

टीवी के टॉप 10 एक्टर्स में शिल्पा शिंदे की एंट्री, जानें रुपाली और स्मृति ईरानी किस नंबर पर

शिल्पा शिंदे ने कुछ दिन पहले ही भाभी जी घर पर हैं 2.0 के जरिए कमबैक किया है और आते ही वह तो छा गई हैं। उनके कमबैक पर उन्हें अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Wed, 24 Dec 2025 09:00 AMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
टीवी के टॉप 10 एक्टर्स में शिल्पा शिंदे की एंट्री, जानें रुपाली और स्मृति ईरानी किस नंबर पर

टीवी एक्टर्स और शोज घर-घर फेमस हैं और सबके दिलों पर राज करते हैं। सबको हफ्ते के टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट का इंतजार रहता है और सभी जानना चाहते हैं कि आखिर इस हफ्ते कौन नंबर 1 पर बाजी मारता है और कौन इस लिस्ट में टॉप 10 से बाहर होता है। हमेशा की तरह रुपाली इस बार भी नंबर 1 पर हैं।

टॉप 5 की लिस्ट में जानें कौनसे एक्टर्स

गॉसिप टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक अनुपमा शो से सबके दिल पर राज करने वालीं रुपाली गांगुली इस लिस्ट में नंबर 1 पर हैं 5.86 प्रतिशत के साथ।

दूसरे नंबर पर ये रिश्ता क्या कहलाता है से समृद्धि शुक्ला हैं 5.42 प्रतिशत के साथ।

तीसरे नंबर पर स्मृति ईरानी हैं 4.98 प्रतिशत के साथ। स्मृति इन दिनों क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 से सबका दिल जीत रही हैं।

चौथे नंबर पर पार्थ समधान हैं शहर के साथ। पार्थ को इस शो में काफी पसंद किया जा रहा है।

पांचवें नंबर पर हैं ये रिश्ता क्या कहलाता है के स्टार रोहित पुरोहित।

लाफ्टर शेफ शो के 3 एक्टर्स इस लिस्ट में

छठे नंबर पर हैं तेजस्वी प्रकाश जो इन दिनों लाफ्टर शेफ सीजन 3 में नजर आ रही हैं।

सातवें नंबर पर आयशा सिंह हैं जो इन दिनों शो मन्नत में नजर आ रही हैं।

इसके बाद आते हैं करण कुंद्रा और वह भी लाफ्टर शेफ सीजन 3 से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं।

9वें नंबर पर विवियन डीसेना हैं और वह भी लाफ्टर शेफ सीजन 3 में हैं।

वहीं 10वें नंबर पर हैं शिल्पा शिंदे जिन्होंने हाल ही में भाभी जी घर पर है 2.0 के जरिए वापसी की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाभी जी घर पर हैं 2.0 में शिल्पा शिंदे की हुई एंट्री, देखकर फैंस एक्साइटेड

भाभी जी घर पर हैं 2.0 अभी नई स्टोरी के साथ आया ही है और शिल्पा ने कुछ ही दिनों के कमबैक से टॉप 10 में अपनी जगह बना ली है। इस बार इस लिस्ट से दिलीप जोशी बाहर हो गए हैं जो पिछली बार 10वें नंबर पर थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।