Top 10 Hindi TV Actors Week 4, anupamaa star rupali ganguly left behind by this actress read Top Tv Actors: इस एक्ट्रेस से हार गई अनुपमा स्टार रुपाली, स्मृति ईरानी ने भी छोड़ा पीछे
More
Hindi NewsफोटोमनोरंजनTop Tv Actors: इस एक्ट्रेस से हार गई अनुपमा स्टार रुपाली, स्मृति ईरानी ने भी छोड़ा पीछे

Top Tv Actors: इस एक्ट्रेस से हार गई अनुपमा स्टार रुपाली, स्मृति ईरानी ने भी छोड़ा पीछे

Top Tv Actors: साल 2026 के चौथे हफ्ते के सबसे पॉपुलर टीवी एक्टर्स की लिस्ट आ गई है। इस बार इन 10 एक्टर्स ने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। हैरानी की बात है टीवी की नंबर 1 क्वीन अनुपमा स्टार रुपाली गांगुली टॉप 5 में शामिल नहीं है। जानिए कौन बना इस हफ्ते नंबर 1।

Usha ShrivasWed, 28 Jan 2026 07:18 AM
1/11

इस हफ्ते के टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट

टीवी एक्टर्स अपने सीरियल की वजह से अक्सर खबरों में बने रहते हैं। जनवरी के चौथे हफ्ते में ये 10 स्टार्स छाए रहे। इन एक्टर्स के चर्चे इस हफ्ते सबसे ज्यादा हुए हैं।

2/11

करण कुंद्रा

टॉप 10 हिंदी टीवी एक्टर्स की इस हफ्ते की लिस्ट में करण कुंद्रा शामिल हैं। एक्टर लाफ्टर सीजन 3 की वजह से खबरों में हैं। इस लिस्ट में उन्हें 10वीं पोजीशन मिली है। करण जबरदस्त फैन फॉलोइंग रखते हैं।

3/11

आयेशा सिंह

टीवी सीरियल मन्नत से आयेशा सिंह पिछले हफ्ते भी टॉप 10 में शामिल थीं और इस हफ्ते वो सबसे चर्चित टीवी सेलेब्स की लिस्ट नंबर 9 पर बनी हुई हैं। आयेशा पहले से टीवी का बड़ा नाम हैं और अब इस नए किरदार में भी कमाल कर रही हैं।

4/11

रोहित पुरोहित

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान पोद्दार का किरदार निभाने वाले रोहित पुरोहित इस हफ्ते भी ट्रेंड में बने हुए हैं। सबसे ज्यादा पॉपुलर सेलेब्स की लिस्ट में वो 8 वें नंबर पर बने हुए हैं। रोहित के काम को पसंद किया जा रहा है। पिछले हफ्ते रोहित इसी लिस्ट में नंबर 7 पर थे।

5/11

शरद केलकर

टीवी सीरियल तुम से तुम तक में आर्यवर्धन के किरदार में नजर आ रहे एक्टर शरद केलकर मौजूदा ट्रैक को लेकर छाए हुए हैं। हाल में उनके सीरियल में कश्मीर ट्रैक दिखाया गया था जहां वो अनु को प्रपोज करने वाले हैं। इसी वजह से शरद सुर्खियों में बने हुए। पिछले हफ्ते शरद को 9 वां नंबर मिला था और इस हफ्ते छठे नंबर पर हैं।

6/11

रुपाली गांगुली

अनुपमा स्टार रुपाली गांगुली इस हफ्ते पीछे रह गई हैं। पिछले हफ्ते रुपाली को तीसरा स्थान मिला था। इस हफ्ते एक्ट्रेस पांचवें नंबर पर आ गई हैं। रुपाली अपने सीरियल अनुपमा की वजह से पिछले साढ़े तीन सालों से ट्रेंड कर रही हैं।

7/11

पार्थ समथान

पार्थ समथान का सीरियल सहर पसंद किया जा रहा है। इस सीरियल में एक्टर ने माहिद नियाजी का किरदार निभा रहे हैं। अपने इसी किरदार की वजह से पार्थ इस हफ्ते चर्चाओं में बने रहे हैं। इस हफ्ते पार्थ नंबर 5 पर बने हुए हैं।

8/11

समृद्धि शुक्ला

समृद्धि शुक्ला को सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा के किरदार में पसंद किया जा रहा है। सीरियल टॉप 5 में शामिल है और समृद्धि सुर्खियों में बनी रहीं। इस हफ्ते एक्ट्रेस नंबर 4 पर बनी हुई हैं।

9/11

स्मृति ईरानी

क्योंकि सास भी कभी बहू थी के दूसरे सीजन में तुलसी वीरानी बनकर लौटने वाली एक्ट्रेस स्मृति ईरानी फिर से हिट हो गई हैं। सोशल मीडिया पर उनका किरदार पसंद किया जा रहा है। इस हफ्ते एक्ट्रेस सीधे तीसरे नंबर पर छाई रहीं। पिछले हफ्ते रुपाली गांगुली इस स्थान पर थीं।

10/11

नमिक पॉल

इस हफ्ते दूसरे नंबर पर छाए रहने वाले एक्टर का नाम है नमिक पॉल। एक्टर अपने सीरियल नागिन 7 के लिए खबरों में बने हुए हैं। सीरियल में एक्टर को आर्यमन के किरदार में देखा जा रहा है।

11/11

प्रियंका चहर चौधरी

पिछले दो हफ्तों से सुर्खियों में बनी रहने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी हैं। हाल में प्रियंका ने नागिन 7 से टीवी की दुनिया में वापसी की है। इस सीरियल में उन्हें नागिन अनंता के किरदार में देखा जा रहा है। शो के शुरुआती एपिसोड हिट हैं और पसंद किए जा रहे हैं।