कुनिका सदानंद के बड़े बेटे अरिहंत कोठारी से मिले आप? लाइमलाइट से हैं कोसों दूर
Kunickaa Sadanand: आइए आज हम आपको ‘बिग बॉस 19’ की राज माता कही जाने वालीं एक्ट्रेस कुनिका सदानंद के बड़े बेटे अरिहंत कोठारी से मिलवाते हैं। एक्ट्रेस ने उनके साथ पोस्ट शेयर की है।

नकुनिका सदानंद के छोटे बेटे अयान लाल से तो आप सब ‘बिग बॉस 19’ में मिल ही चुके हैं, लेकिन क्या आपने उनके बड़े बेटे अरिहंत कोठारी को देखा है? दरअसल, उनका बड़ा बेटा उनके साथ नहीं रहता है। जब उनका और उनके पहले पति अभय कोठारी का तलाक हुआ था तब अभय ने अरिहंत की कस्टडी ले ली थी। कुनिका ने आठ साल तक कोर्ट में कस्टडी का केस लड़ा, लेकिन वह हार गईं। ऐसे में अरिहंत को अपने पिता अभय के साथ ही रहना पड़ा।
क्या करते हैं अरिहंत?
लिंक्डइन के मुताबिक, अरिहंत ने इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस से फाइनेंस/स्ट्रेटेजी और लीडरशिप में एमबीए किया। फिर चार साल द ग्रीन वोक नाम की कम्पनी में काम किया। इसके बाद, उन्होंने टिशमैन स्पेयर नाम की कम्पनी जॉइन की। इस कम्पनी में वह पिछले 17 सालों से काम कर रहे हैं और इस वक्त मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर हैं।

कुनिका का वीडियो
कुनिका ने अपने बड़े बेटे अरिहंत और छोटे बेटे अयान के साथ जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें तीनों साथ में लंच करते नजर आ रहे हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘तुम अपना रंजो घूमो, अपनी परेशानी मुझे दे दो। मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा तोहफा है मेरे बच्चे, जिनमें अरिहंत, अयान, गरिमा, दुश्यंत, शगुन और मेरी दो पोतियां शामिल हैं। भगवान ने मुझे आशीर्वाद दिया है। शुक्राना शुक्राना।’
यहां देखिए वीडियो
अरिहंत का इंस्टा
अरिहंत का इंस्टा अकाउंट प्राइवेट है। उन्हें इंस्टा पर 227 लोग फॉलो करते हैं। एक तरफ जहां अहान एक्टिंग में अपना करियर बना रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अरिहंत लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन