Sunny Deol got emotional as he makes his FIRST public appearance after Dharmendra demise for Border 2 teaser Video: धर्मेंद्र के निधन के बाद बॉर्डर 2 का टीजर लॉन्च, देखें क्यों रो पड़े सनी देओल, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Video: धर्मेंद्र के निधन के बाद बॉर्डर 2 का टीजर लॉन्च, देखें क्यों रो पड़े सनी देओल

Border 2 Teaser: ‘बॉर्डर 2’ के टीजर लॉन्च के दौरान सनी देओल अपने आंसू रोक नहीं पाए। वह इमोशनल हो गए है। दरअसल, दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र के निधन के बाद ये पहली बार है जब सनी देओल की फिल्म का इवेंट हुआ है।

Tue, 16 Dec 2025 03:19 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
Video: धर्मेंद्र के निधन के बाद बॉर्डर 2 का टीजर लॉन्च, देखें क्यों रो पड़े सनी देओल

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का मंगलवार के दिन मुंबई में टीजर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया। इवेंट में सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी ने धमाकेदार एंट्री ली। फिर एंकर ने सनी, वरुण और अहान से सवाल पूछने शुरू किए। इस दौरान, सनी की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। दरअसल, उनके पिता और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन के बाद ये पहली बार जब सनी की किसी फिल्म का इवेंट आयोजित हुआ हो।

चेहरे पर मुस्कान, आंखों में आंसू

जब एंकर ने उनसे ‘बॉर्डर 2’ से जुड़े सवाल किए तब भी वह सवाल का जवाब देते-देते इमोशनल होने लगे। उनकी आवाज लड़खड़ाने लगी। उनके चेहरे पर मुस्कान दिख रही थी, लेकिन आंखों में आंसू भी नजर आए रहे थे। इसके बाद पब्लिक की डिमांड पर सनी ने ‘बॉर्डर 2’ का डायलॉग, ‘आवाज कहां तक जानी चाहिए…लाहौर तक’ भी बोला। हालांकि, उनके आंसू नहीं रुके। यहां देखिए वीडियो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धर्मेंद्र की फिल्म यमला पगला दीवाना दोबारा होगी रिलीज, दिया जाएगा ट्रिब्यूट

कब आएगी ‘बॉर्डर 2’?

अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी इस वॉर ड्रामा फिल्म को गुलशन कुमार और टी-सीरीज ने जे.पी. दत्ता की जेपी फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस की है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी लीड रोल में हैं। इसके अलावा सोनम बाजवा, मोना सिंह, मेधा राणा, अंगद सिंह, गुनीत संधू और परमवीर चीमा सपोर्टिंग रोल में हैं। ये फिल्म गणतंत्र दिवस वाले वीकेंड से पहले यानी 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'आवाज कहां तक जानी चाहिए?’ रोंगटे खड़े कर देगा सनी देओल की आवाज में ये डायलॉग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।