Shraddha Kapoor reviews Ranveer Singh Akshaye Khanna Dhurandhar pens note for Aditya Dhar श्रद्धा कपूर ने ‘धुरंधर’ देखने के बाद लिखा- ऐसी फिल्म बनाना सच में बहुत बुरा है और फिर…, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

श्रद्धा कपूर ने ‘धुरंधर’ देखने के बाद लिखा- ऐसी फिल्म बनाना सच में बहुत बुरा है और फिर…

श्रद्धा कपूर ने रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ देखने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने ये पोस्ट फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर और उनकी पत्नी यामी गौतम के लिए लिखी है।

Tue, 16 Dec 2025 05:11 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
श्रद्धा कपूर ने ‘धुरंधर’ देखने के बाद लिखा- ऐसी फिल्म बनाना सच में बहुत बुरा है और फिर…

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने ‘धुरंधर’ देखने के बाद अपना रिव्यू दिया है। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर के लिए पोस्ट शेयर कर लिखा, “आदित्या धर का ‘धुरंधर’ जैसी फिल्म बनाना सच में बहुत बुरा है।” इन्होंने इस स्टोरी पर आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम को भी टैग किया। इतना ही नहीं, उन्होंने आगे की बात कहने के लिए एक और स्टोरी भी पोस्ट की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर ने तोड़े 'सैयारा' समेत ये रिकॉर्ड, ₹600 करोड़ कमा पाने वाली तीसरी फिल्म

दूसरी स्टोरी में श्रद्धा कपूर ने क्या लिखा?

उस स्टोरी में एक्ट्रेस ने लिखा, “और फिर हमें पार्ट 2 के लिए 3 महीने इंतजार करवाना…, हमारे इमोशन्स के साथ मत खेलो, प्लीज रिलीज डेट प्रीपोन कर दो। क्या जबरदस्त अनुभव था? अगर सुबह शूट नहीं होता तो कसम से अभी दोबारा देखने जाती। ‘छावा’, ‘सैयारा’, ‘धुरंधर’…सब 2025 में। हिंदी सिनेमा 🚀🚀🚀।”

कब आ रहा है पार्ट-2?

‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट अगले साल रिलीज होगा। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। ये फिल्म 19 मार्च के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘धुरंधर’ में रहमान डकैत का भाई उजैर बलोच कौन है? ‘छावा’ में भी आ चुके हैं नजर

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने 11 दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 381.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं फिल्म ने विदेशों से 130.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। मतलब 11 दिनों में फिल्म ने दुनिया भर से 588 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।