KSBKBT 2 Update Tulsi to take Divorce Noyonika to Marry Mihir Pari Realise Mistake KSBKBT 2: तुलसी से तलाक, नोयोना से शादी करेगा मिहिर, परी को हुआ अपनी गलती का अहसास, Tv Hindi News - Hindustan
More

KSBKBT 2: तुलसी से तलाक, नोयोना से शादी करेगा मिहिर, परी को हुआ अपनी गलती का अहसास

KSBKBT 2 Update: तुलसी की बात ना सुनकर परी ने कितनी बड़ी गलती कर दी है, इस बात का अहसास उसे अब हो रहा है। परी अपनी मां को ठुकराकर बहुत बड़ी गलती कर चुकी है, अब मिहिर भी अपनी पत्नी के तलाक लेने जा रहा है।

Mon, 22 Dec 2025 06:10 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
KSBKBT 2: तुलसी से तलाक, नोयोना से शादी करेगा मिहिर, परी को हुआ अपनी गलती का अहसास

शायद ही किसी ने कल्पना की थी कि मिहिर और तुलसी का रिश्ता टूट जाएगा। तुलसी ने विरानी परिवार को छोड़ने का फैसला किया, क्योंकि उसे पता चल गया कि मिहिर उसे फिर एक बार धोखा दे रहा था। तुलसी का घर से जाना कहानी में जबरदस्त ड्रामा लेकर आया, लेकिन अभी बहुत कुछ होना बाकी है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि मिहिर अपने नोयोना के साथ रिश्ते को लेकर एक बड़ा खुसाना करेगा। तो चलिए जानते हैं कि हालिया एपिसोड में क्या कुछ दिखाया गया है।

मिहिर बताएगा चौंकाने वाला सच

हालिया एपिसोड में दिखाया गया है कि मिहिर और नोयोनिका वक्त के साथ काफी करीब आ गए हैं। जब नोयोनिका की चाची ने दोनों की शादीशुदा जिंदगी को लेकर बात की, तो मिहिर ने उन्हें टोकते हुए एक हैरअंगेज सच बताया। मिहिर ने साफ किया कि वह और नोयोनिका अभी शादीशुदा नहीं हैं। हालांकि जब नोयोनिका मिहिर को उसका वादा याद दिलाएगी तो मिहिर सबके सामने यह मानेगा कि वह नोयोनिका से शादी जरूर करेगा, लेकिन वह एक शर्त रखेगा। मिहिर करेगा कि वह तुलसी से तलाक लेने के बाद नोयोनिका से शादी करेगा।

झूठा था मिहिर का तुलसी के लिए प्यार

एक तरफ जहां मिहिर तलाक की बात कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ वह तुलसी को भुला भी नहीं पा रहा है। वह अपने कमरे में तुलसी की मौजूदगी को महसूस करके काफी उदास हो जाता है। दूसरी तरफ तुलसी को भी हिचकियां आ रही हैं, जो दोनों के बीच के गहरे जुड़ाव को दिखाता है। जहां एक तरफ तुलसी अभी भी अपनी और मिहिर कि यादों में खोई हुई है, वहीं दूसरी तरफ मिहिर यह साफ कर चुका है कि वह तुलसी से तलाक लेने के बाद नोयोनिका के साथ शादी कर लेगा। यह फिर एक बार दिखाता है कि उसका प्यार झूठा है।

परी को हुआ अपनी गलती का अहसास

इधर यह सब चल रहा होगा और उधर परी का संघर्ष जारी है। रणविजय ने परी के बर्थडे पर उसे जबरन नीचे बुलाया होगा, परी के चेहरे पर मारपीट के निशान साफ नजर आ रहे होंगे। लेकिन वह उन्हें छिपाने की कोशिश करेगी। रणविजय का बर्ताव परी के लिए एक डरावने सपने जैसा है, लेकिन अब उसे याद आने लगा है कि कैसे उसकी मां ने उसे बार-बार समझाया कि इस शख्स से शादी मत करना। वह इस शादी को रोकने के लिए बहुत ज्यादा लड़ी, लेकिन परी ने अपनी जिद के आगे किसी की नहीं चलने दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनुपमा सीरियल में नए किरदार की एंट्री, राही के लिए बढ़ने वाली हैं मुश्किलें!
ये भी पढ़ें:अनुपमा में आने वाला है यह धमाकेदार ट्विस्ट, बिखर सकता है वसुंधरा का परिवार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।