Anupamaa 22 Dec: अनुपमा में आने वाला है यह धमाकेदार ट्विस्ट, बिखर सकता है वसुंधरा का परिवार!
Anupamaa 22 December 2025 Written Update: अनुपमा सीरियल के सोमवार के एपिसोड में आपको क्या कुछ देखने को मिलेगा? जान लीजिए 22 दिसंबर के एपिसोड का फुल एपिसोड अपडेट।

Anupamaa 22 December 2025 Written Update: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि रजनी और वरुण शादी के लिए पूर्वी छाया चॉल में पहुंचेंगे। तैयारियां बहुत अच्छे से की गई होंगी और इस तरह हंसी-मजाक के बीच रस्में शुरू हो जाएंगी। उधर कोठारी मेंशन में एक अजीब चीज होगी, पराग कोठारी जब न्यूज सुन रहा होगा तो वसुंधरा नोटिस करेगी कि वो खासतौर पर मुंबई में रजनी ने क्या किया, इस बारे में खबरें सुन रहा है। मोटी बा जाकर अपने बेटे को टोकेंगी।
तो क्या बिखर जाएगा वसुंधरा का परिवार?
वो पराग कोठारी को समझाएंगी कि अतीत को भूल जाए और वर्तमान पर ध्यान दे। लेकिन पराग कहेगा कि वो ऐसा नहीं कर सकता। अतीत को भूलना इतना ही आसान होता तो वह क्यों नहीं अनुपमा को भूल जाती हैं? वसुंधरा के पास कोई जवाब नहीं होगा। कुछ ही देर बाद पराग कोठारी जब टैक्स की फाइलें ढूंढ रहा होगा तो गुस्से में अपनी पत्नी को रजनी कह देगा। ख्याति हालांकि इसे पराग का तनाव समझकर ध्यान नहीं देगी, लेकिन वसुंधरा लगातार बिगड़ रहे हालातों को अच्छी तरह समझ रही होगी।
पराग-ख्याति के रिश्ते में पड़ सकती है दरार
दरवाजे पर ही खड़ी वसुंधरा कोठारी सब कुछ सुन लेगी और मन ही मन सोचेगी कि उसे जल्द ही कुछ करना होगा वरना परिवार के लिए यह अच्छा नहीं होगा। इधर संगीत के दौरान रजनी अपनी सहेली अनुपमा को साइड में लेकर आएगी और कागजों पर साइन करने को कहेगी। अनुपमा मना करेगी तो वह अर्जेंसी का बहाना देते हुए कहेगी कि चॉल को ही नुकसान होगा। अनुपमा कागज पढ़ने की जिद करेगी तो रजनी कह देगी कि अगर उसे भरोसा नहीं है तो वह कागज पढ़ ले, लेकिन अनुपमा जब डॉक्यूमेंट खोलेगी तो उसके होश उड़ जाएंगे।
आखिरी वक्त पर आएगा यह मजेदार ट्विस्ट
सब कुछ अंग्रेजी में लिखा होगा। रजनी और उसके बेटे वरुण का दबाव बनाया जाना, काम कर जाएगा और अनुपमा साइन करने को तैयार हो जाएगी। लेकिन जैसे ही वह साइन करने जा रही होगी, राही चीखती हुई आएगी और अपनी मां को गले लगा लेगी। अनुपमा के हाथ से पेन छूट जाएगा, रजनी गुस्से से तिलमिला उठेगी। लेकिन अब सवाल यह है कि क्या अनुपमा साइन कर देगी या फिर राही यहां पर उसे बचाने में कामयाब हो जाएगी। साथ ही और भी कई सवाल हैं जिनके जवाब मिलना अभी बाकी हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन