Anupamaa Spoiler Alert in Hindi New Character Entry in Serial to Increase Problems for Raahi Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल में नए किरदार की एंट्री, राही के लिए बढ़ने वाली हैं मुश्किलें!, Tv Hindi News - Hindustan
More

Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल में नए किरदार की एंट्री, राही के लिए बढ़ने वाली हैं मुश्किलें!

Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: अनुपमा सीरियल में एक नई एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है, जिसकी वजह से सिर्फ राही ही नहीं बल्कि उसकी मां की भी जिंदगी बदलने वाली है। लेकिन सबसे बड़ी चोट पड़ेगी कोठारी परिवार पर।

Mon, 22 Dec 2025 04:38 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल में नए किरदार की एंट्री, राही के लिए बढ़ने वाली हैं मुश्किलें!

Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि कहानी में एक नई किरदार की एंट्री होगी। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान खुशियों का माहौल होगा और राही बहुत एक्साइटेड होगी। एक वजह यह भी होगी कि अनुपमा खुद सैंटाक्लॉज बनी होगी और राही मानकर चल रही होगी कि उसकी मां पहला हग उसे देगी।

अनुपमा सीरियल में होगी नई एंट्री

लेकिन वो यह सोच ही रही होगी कि एक अजनबी लड़की आकर राही को धक्का मारेगी। राही चिढ़कर उस पर चिल्ला पड़ेगी, और फिर वो होगा जिसकी उम्मीद राही ने नहीं की थी। यह लड़की जाकर अनुपमा को गले लगा लेगी और अनुपमा भी इस लड़की को पहचान जाएगी। यह लड़की और कोई नहीं प्रेरणा होगी। अब सवाल यह उठता है कि यह प्रेरणा है कौन? खबरों की मानें तो प्रेरणा असल में रजनी और पराग की नाजायज बेटी है, जिसके बारे में रजनी पहले ही अनुपमा को बता चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या अनुपमा मानेगी बेटी की बात? राही की वजह से बिगड़ेगा रजनी का खेल

अनुपमा से क्या है पुराना रिश्ता?

प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अनुपमा को देखकर प्रेरणा कहती है कि आपका और मेरा तो पुराना रिश्ता है। इधर राही अपनी मां पर बहुत नाराज होगी, क्योंकि उसे लगेगा कि फिर एक बार उसका हक किसी और को दे दिया गया। लेकिन ट्विस्ट यह है कि राही के एटिट्यूड पर प्रेरणा उसे ऐसा जवाब देगी कि उसकी बोलती बंद हो जाएगी। प्रेरणा तिरछी नजर से प्रेम को देखते हुए कहेगी कि जिस पर मेरा हक है वो तो मैं पाकर ही रहती हूं। अब देखना यह है कि प्रेरणा की एंट्री के बाद शो में कौन से ट्विस्ट आएंगे।

राही के लिए बढ़ने वाली हैं मुश्किलें

एक तरफ जहां प्रेरणा की वजह से कोठारी परिवार के आपसी रिश्ते लड़खड़ाते नजर आ सकते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अनुपमा की बेटी राही के लिए मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। क्योंकि एक तरफ प्रेरणा अनुपमा के क्लोज आने की कोशिश करेगी, वहीं दूसरी तरफ प्रेम के दिल में भी जगह बनाने की कोशिश करेगी। कहानी में कई अप्स और डाउन्स आ सकते हैं। शो के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए बने रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनुपमा में आने वाला है यह धमाकेदार ट्विस्ट, बिखर सकता है वसुंधरा का परिवार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।