How The 50 will be different from Bigg Boss Know Rules and Regulations and Twists बिग बॉस से कैसे अलग होगा 'THE 50' रियलिटी शो? जानिए कौन से सेलेब्रिटीज बन सकते हैं शो का हिस्सा!, Tv Hindi News - Hindustan
More

बिग बॉस से कैसे अलग होगा 'THE 50' रियलिटी शो? जानिए कौन से सेलेब्रिटीज बन सकते हैं शो का हिस्सा!

The 50 Rules: सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' से मिलता जुलता शो ‘THE 50’ भी जल्द ही शुरू होने जा रहा है। लेकिन यह शो बिग बॉस से कैसे अलग होगा?

Wed, 17 Dec 2025 03:21 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
बिग बॉस से कैसे अलग होगा 'THE 50' रियलिटी शो? जानिए कौन से सेलेब्रिटीज बन सकते हैं शो का हिस्सा!

जियो हॉटस्टार पर एक और धमाकेदार रियलिटी शो शुरू होने जा रहा है जिसका प्रमोशन बिग बॉस 19 के फिनाले के वक्त ही शुरू कर दिया गया था। सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 19' के बाद से अगर आप भी किसी टक्कर के रियलिटी शो का इंतजार कर रहे हैं तो जल्द ही आपका यह इंतजार खत्म होने जा रहा है। जियो हॉटस्टार और कलर्स पर 'THE 50' नाम का रियलिटी शो शुरू होने जा रहा है जिसके लिए तमाम सेलेब्रिटीज को संपर्क करना शुरू भी किया जा चुका है। इस शो में बिग बॉस का हिस्सा रह चुके कई सेलेब्रिटी भी नजर आ सकते हैं।

बिग बॉस से कैसे अलग होगा यह शो?

यह शो काफी हद तक बिग बॉस जैसा ही होगा, लेकिन फिर भी चीजें अलग होंगी। सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो 'बिग बॉस' में जहां चीजें बिग बॉस के हिसाब से चलती हैं, उसी तरह इस शो में चीजें 'द लॉयन' (प्रोमो में मास्क पहने नजर आने वाला शख्स) के हिसाब से होंगी। बिग बॉस में जहां 12 से 18 कंटेस्टेंट होते हैं वहीं 'द 50' में एक बड़े से महल में कुल 50 कंटेस्टेंट होंगे। बिग बॉस में जहां नॉमिनेशन्स के बाद जनता खिलाड़ियों को बाहर करती है, वहीं 'द 50' में खिलाड़ियों को टास्क दिए जाएंगे और हारने वाले खिलाड़ी एलिमिनेशन जोन में जाएंगे, वहीं से जीते हुए खिलाड़ी उन्हें बाहर करेंगे।

बिग बॉस से कहीं ज्यादा तेजी से बढ़ेगा शो
बिग बॉस की तुलना में 'द 50' बहुत तेजी से आगे बढ़ेगा। बिग बॉस में जहां हर हफ्ते एक कंटेंस्टेंट बाहर होता है, वहीं 'द 50' में एक ही झटके में 10-12 खिलाड़ी बाहर हो जाते हैं। बात प्राइज मनी की करें तो बिग बॉस में जहां कंटेस्टेंट ही अपने टास्क के आधार पर प्राइज मनी बढ़ाते हैं, वहीं इस गेम में, दर्शकों को भी कैश जीतने का मौका मिल सकता है। यूं तो यह शो फ्रांस और US में काफी मशहूर रहा है, लेकिन भारत के हिसाब से इसमें कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।

शो में नजर आएंगे कौन से सेलेब्रिटीज?

बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले प्लेटफॉर्म बिग बॉस तक ने अपनी एक ताजा पोस्ट में बताया, "एक नया रियलिटी शो 'द 50' जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर शुरू होने जा रहा है। कुल 50 खिलाड़ी होंगे, कोई रूल बुक नहीं, एक विशालकाय महल। ढेरों सेलेब्रिटीज,सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को अप्रोच किया जा रहा है। बिग बॉस के कई एक्स कंटेस्टेंट्स से भी बात चल रही है। बात करें कौन से खिलाड़ी शो का हिस्सा बनेंगे तो सोशल मीडिया पर बसीर अली, अविनाश मिश्रा, ईशा मालवीय, रोनम मेहरा और शिव ठाकरे जैसे नाम सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर' में तो बहुत कम दिखाया गया! अजीत डोभाल के साथ PAK में हुई थी यह घटना
ये भी पढ़ें:बॉर्डर-2 के लिए किसे मिली कितनी फीस? सनी देओल या वरुण धवन, कौन सबसे आगे!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।