Border 2 Star Cast Fees Sunny Deol and Varun Dhawan Got Huge Amount but What about Diljit Dosanjh बॉर्डर-2 के लिए किसे मिली कितनी फीस? सनी देओल या वरुण धवन, सबसे भारी रही किसकी जेब
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनबॉर्डर-2 के लिए किसे मिली कितनी फीस? सनी देओल या वरुण धवन, सबसे भारी रही किसकी जेब

बॉर्डर-2 के लिए किसे मिली कितनी फीस? सनी देओल या वरुण धवन, सबसे भारी रही किसकी जेब

सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर-2 सिनेमाघरों में 23 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का पहला पार्ट महज 10 करोड़ रुपये में बना था और इसे पार्ट को बनाने में 250 करोड़ का खर्चा आ गया है, लेकिन किस एक्टर को कितनी फीस मिली है? चलिए जानते हैं।

Puneet ParasharWed, 17 Dec 2025 12:16 PM
1/8

बॉर्डर-2 के लिए किसे मिली कितनी फीस?

साल 1997 में आई ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म 'बॉर्डर' का दूसरा पार्ट (बॉर्डर-2) फाइनली रिलीज होने जा रहा है। फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो 28 साल बाद आ रहे इस सीक्वल में वरुण धवन से लेकर सनी देओल और दिलजीत दोसांझ तक अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। लेकिन किसे इस फिल्म के लिए कितनी फीस मिल रही है? और इस पार्ट में किसकी जेबें सबसे ज्यादा भरी हुई रहीं? चलिए जानते हैं।

2/8

वरुण धवन

फिल्म में अहम किरदार निभा रहे एक्टर वरुण धवन के बारे में खबर है कि उन्होंने फिल्म के लिए मोटी रकम मांगी थी। हालांकि एक रिपोर्ट के मुताबिक 8 से 10 करोड़ रुपये के बीच उनके साथ यह डील साइन हुई है।

3/8

दिलजीत दोसांझ

फिल्म में एक फाइटर जेट पायलट का किरदार निभा रहे एक्टर दिलजीत दोसांझ को 150 से 250 करोड़ रुपये के बीच बनी बॉर्डर-2 के लिए 4 से 5 करोड़ रुपये के बीच फीस मिलने की खबर है। मालूम हो कि फिल्म का पहला पार्ट 10 करोड़ रुपये में बना था।

4/8

अहान शेट्टी

सुनील शेट्टी और माना शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी इस फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं। वह एक नौसैनिक का रोल प्ले करते दिखाई पड़ेंगे। उन्हें इस फिल्म के लिए कितनी फीस दी गई है, इस बात को अभी तक डिसक्लोज नहीं किया गया है।

5/8

सनी देओल

फिल्म में लीड रोल प्ले कर रहे एक्टर सनी देओल के बारे में खबर है कि उन्हें मूवी के लिए 50 करोड़ रुपये फीस ऑफर की गई है। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं है।

6/8

मोना सिंह

बॉर्डर-2 में सनी देओल की पत्नी का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस मोना सिंह को 1 से 2 करोड़ रुपये के बीच फीस दी गई है। मोना सिंह को फिल्म में ठीक-ठाक स्पेस दिया गया है।

7/8

सोनम बाजवा

बात सोनम बाजवा की करें तो उनका किरदार फिल्म के टीजर में काफी अपीलिंग लग रहा है। उन्हें फिल्म के लिए 1.5 करोड़ रुपये फीस दिए जाने की खबर है। सोनम बाजवा बॉर्डर-2 में दिलजीत दोसांझ के किरदार की पत्नी का रोल करेंगी।

8/8

आन्या सिंह

वहीं बात करें आन्या सिंह की तो बॉर्डर-2 में वो अहान शेट्टी की पत्नी का रोल प्ले करेंगी। उन्हें इस फिल्म के लिए 50 लाख रुपये फीस ऑफर की गई थी। हालांकि बात कितने में बनी यह साफ नहीं है।