Dhurandhar Showed Very Little Real Life Ajit Doval Had Shocking Experiences in Pakistan 'धुरंधर' में तो बहुत कम दिखाया गया! अजीत डोभाल को यूं समझ आई थी पाकिस्तान में हिंदुओं की हालत, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'धुरंधर' में तो बहुत कम दिखाया गया! अजीत डोभाल को यूं समझ आई थी पाकिस्तान में हिंदुओं की हालत

Dhurandhar R Madhvan Real Incident: अजीत डोभाल जब पाकिस्तान में थे तब उनके साथ कुछ ऐसा हुआ था जिसकी वजह से उन्हें वहां पर अल्पसंख्यक हिंदुओं का हाल समझ में आया। उन्होंने खुद यह घटना अपनी एक स्पीच में बताई थी।

Wed, 17 Dec 2025 01:39 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
'धुरंधर' में तो बहुत कम दिखाया गया! अजीत डोभाल को यूं समझ आई थी पाकिस्तान में हिंदुओं की हालत

फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह से लेकर संजय दत्त और आर. माधवन तक के किरदारों को भले ही काल्पनिक बताया जा रहा हो, लेकिन दर्शक हर किरदार को किसी ना किसी रियल लाइफ कैरेक्टर के साथ जोड़कर देख रहे हैं। मेकर्स ने भले ही सेफ साइड खेलते हुए किरदारों के नाम बदल दिए हों, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि कहानी और इसके किरदार सच्ची घटनाओं पर ही बेस्ड हैं। फिल्म में आर. माधवन ने अजय सान्याल का किरदार निभाया है, जिसे नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) अजीत डोभाल पर बेस्ड बताया जा रहा है।

अजीत डोभाल के साथ हुई थी यह घटना

फिल्म के पार्ट-1 में अजय सान्याल के किरदार को खास स्पेस नहीं दिया गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रियल लाइफ अजय सान्याल यानि NSA अजीत डोभाल खुद पाकिस्तान में कई सालों तक बतौर एजेंट तैनात रहे थे। वो अलग-अलग हुलिया बनाकर वहां रहा करते थे और उसी दौरान उन्होंने समझा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं की हालत कितनी खराब है। अजीत डोभाल ने खुद अपनी एक स्पीच में इस बारे में बताया था कि कैसे वहां के एक हिंदू ने उन्हें खुद वहां के हालात बताए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर ने 12 दिनों में तोड़े ये कमाई के 12 महा रिकॉर्ड्स; बाहुबली 2 भी पीछे

पल भर में पहचान लिया, कहा तुम हिंदू हो

अजीत डोभाल ने अपनी एक स्पीच में बताया, "ऐसा हुआ कि वहां पर एक आदमी कोने में बैठा हुआ था। बड़ा आकर्षक उसका व्यक्तित्व था। बड़ी सी सफेद लंबी दाढ़ी थी। उसने मुझे बुलाया और कहा- तुम हिंदू हो? मैंने कहा- नहीं। वो बोला कि मेरे साथ आओ। वो मुझे दो-चार गलियों से होते हुए एक छोटे से कमरे में ले गया। उसने दरवाजा बंद कर दिया और कहा- देखो तुम हिंदू हो। मैंने कहा- आप ऐसा क्यों कहते हैं? तो उसने कहा- देखो आपके कान छिदे हुए हैं।"

बुजुर्ग ने दिया प्लास्टिक सर्जरी का सुझाव

अजीत डोभाल ने कहा, “मैं जहां का रहने वाला हूं वहां पर हमारे यहां एक प्रथा है कि बचपन में कर्णभेदन की एक क्रिया होती है। तो मैंने उससे कहा कि जब पैदा हुआ तो मैं हिंदू था और बाद में मैं कनवर्ट हुआ हूं। तो इस पर उस आदमी ने कहा- तुम बाद में भी कनवर्ट नहीं हुए हो। उसने मुझसे कहा- इसकी प्लास्टिक सर्जरी करवा लो। इस तरह से घूमना ठीक नहीं है। उसने कहा- पता है मैंने ऐसा क्यों कहा? क्योंकि मैं भी हिंदू हूं।”

अलमारी खोलकर दिखाई शिव की मूर्ति

अजीब डोभाल ने बताया कि उसने कहा कि मेरा सारा परिवार इन लोगों ने मार दिया था। उस दाढ़ी वाले शख्स ने उस अंधेरे कमरे में एक अलमारी खोली जिसमें एक छोटी सी शिव जी की और दुर्गा मां की प्रतिमा रखी हुई थी और उन्हें बताया कि मैं इनकी पूजा करता हूं। माना जा रहा है कि फिल्म के पार्ट-2 में हमें आर. माधवन का किरदार ज्यादा देखने को मिलेगा क्योंकि उसमें उनका स्क्रीनटाइम ज्यादा हो सकता है। हालांकि अभी दर्शकों को उसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बॉर्डर-2 में रीमेक होगा 'संदेशे आते हैं' सॉन्ग, जानिए किए जाएंगे क्या-क्या बदलाव

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।