David Dhawan On Govinda Arriving Late On Set He Defends Actor And Said Apna Kaam Khatam Karke Jaata Hai गोविंदा संग 17 ब्लॉकबस्टर देने वाले डेविड धवन ने उनके सेट पर लेट आने की बात पर तोड़ी चप्पी, कही ये बात, Tv Hindi News - Hindustan
More

गोविंदा संग 17 ब्लॉकबस्टर देने वाले डेविड धवन ने उनके सेट पर लेट आने की बात पर तोड़ी चप्पी, कही ये बात

गोविंदा को लेकर इंडस्ट्री में एक बात काफी चर्चा में रही है कि वो हमेशा ही सेट पर लेट पहुंचते हैं। उनकी वजह से बाकी कलाकारों को कई-कई घंटों तक वेट करना पड़ा है। ऐसे में डेविड धवन ने गोविंदा के साथ अपनी 17 ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम करने के बारे में खुलकर बात की।

Sun, 15 March 2026 05:07 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
गोविंदा संग 17 ब्लॉकबस्टर देने वाले डेविड धवन ने उनके सेट पर लेट आने की बात पर तोड़ी चप्पी, कही ये बात

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा इन दिनों अपने कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सीजन 4' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। नेटफ्लिक्स के शो, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सीजन 4' का फिनाले जल्द ही आने वाला है। ऐसे में फिनाले से पहले शो पर दिग्गज फिल्ममेकर डेविड धवन अपने बेटे यानी एक्टर वरुण धवन के साथ पहुंचे। इस दौरान बाप-बेटे की जोड़ी ने कमाल कर दिया। इस दौरान वरुण और डेविड ने अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की है। साथ ही डेविड ने गोविंदा, संजय दत्त और सलमान खान जैसे एक्टर्स के साथ अपने काम के अनुभव साझा किए। इस दौरान डेविड ने गोविंदा के सेट पर लेट आने को लेकर अपनी बात रखी। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

गोविंदा को लेकर बोले डेविड

दरअसल, गोविंदा को लेकर इंडस्ट्री में एक बात काफी चर्चा में रही है कि वो हमेशा ही सेट पर लेट पहुंचते हैं। उनकी वजह से बाकी कलाकारों को कई-कई घंटों तक वेट करना पड़ा है। ऐसे में डेविड धवन ने गोविंदा के साथ अपनी 17 ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम करने के बारे में खुलकर बात की, और साथ ही गोविंदा के सेट पर देर से आने की अफवाहों के बीच उनका बचाव भी किया। उन्होंने गोविंदा की एक्टिंग की भी तारीफ की, और उनके साथ फिल्म 'पार्टनर' में काम करने के दिनों को याद किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या 'सरकार 4' का हिस्सा होंगे अमिताभ-अभिषेक, राम गोपाल ने किया बड़ा ऐलान

डेविड धवन ने गोविंदा का किया बचाव

डेविड धवन ने परेश रावल, कादर खान, शक्ति कपूर, सतीश कौशिक और अनुपम खेर जैसे अभिनेताओं की विश्वसनीयता की तारीफ की। उन्होंने सेट पर देर से पहुंचने की अफवाहों के बीच गोविंदा का भी बचाव किया और यह बताया कि कई अभिनेता ऐसा करते हैं। उन्होंने गोविंदा के पेशेवर रवैये और अपने काम को पूरा करने के प्रति उनके डेडीकेशन के बारे में भी बात की। गोविंदा के सेट पर देर से आने की अफवाहों पर डेविड धवन ने कहा, 'मैं आपको बताना चाहता हूं, लोग बोलते हैं ना लेट आता है सेट पर, आज कौन नहीं लेट आता है? वो आता है, अपना काम खत्म करके जाता है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुनील ग्रोवर ने हूबहू उतारी कादर खान की नकल, देखकर हक्के-बक्के रह गए डेविड धवन

गोविंदा कमाल के हैं, डेविड धवन ने कहा

डेविड ने फिल्म "पार्टनर" का एक किस्सा सुनाया, जिसमें गोविंदा ने चार पेज के एक सीन को अच्छी तरह से पढ़ने के बाद, उसे एक ही टेक में बिना किसी गलती के कर दिखाया और डेविड को अपनी जरूरत के हिसाब से उसे एडिट करने की छूट दी। उस सीन के दौरान गोविंदा की जबरदस्त काबिलियत को देखकर डेविड हैरान रह गए। आपको यकीन नहीं होगा। वह आते और अपना सीन मांगते। वह चार पेज का सीन होता। जब मैं शॉट सेट कर रहा होता, तो वह उसे अच्छी तरह से पढ़ते। उन्होंने कहा, 'अभी सेट मत करो। एक काम करो, यह रहा सीन। मुझे परफॉर्म करते हुए देखो। मैं इसे एक ही टेक में कर दूंगा।' डेविड ने आगे कहा, 'यह 'पार्टनर' की बात है। उस सीन में उन्होंने हर तरह की कलाबाजियां कीं; आप सोच भी नहीं सकते। फिर उन्होंने मुझसे कहा कि मैं उस सीन को जैसे चाहो, वैसे एडिट कर लूं। अविश्वसनीय। गोविंदा कमाल के हैं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हनी सिंह के दिल्ली कॉन्सर्ट में मची अफरा-तफरी, स्टाफ और फैंस के बीच हुई लड़ाई

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।