Honey Singh Delhi Concert Major Fight Between Sponsor Staff And Fans In Yo Yo Honey Singh Show Video Goes Viral हनी सिंह के दिल्ली कॉन्सर्ट में मची अफरा-तफरी, स्पॉन्सर के स्टाफ और फैंस के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई, वीडियो हुआ वायरल, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

हनी सिंह के दिल्ली कॉन्सर्ट में मची अफरा-तफरी, स्पॉन्सर के स्टाफ और फैंस के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई, वीडियो हुआ वायरल

हनी सिंह के कॉन्सर्ट के कई वीडियो में उनकी जबरदस्त परफॉर्मेंस दिखाई दे रही है, जिसमें उन्होंने 'देसी कलाकार', 'ब्लू आइज', 'सनी सनी', 'लुंगी डांस', 'मिलियनेयर', 'डोप शोप' और 'ब्राउन रंग' जैसे हिट गाने गाए। लेकिन कॉन्सर्ट के बीच अचानक की कुछ ऐसा हुआ, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

Sun, 15 March 2026 02:41 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
हनी सिंह के दिल्ली कॉन्सर्ट में मची अफरा-तफरी, स्पॉन्सर के स्टाफ और फैंस के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई, वीडियो हुआ वायरल

सिंगर-रैपर यो यो हनी सिंह ने शनिवार, 14 मार्च को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम (IGI स्टेडियम) में अपना 'माई चैप्टर - इंडिया टूर' शुरू किया। कॉन्सर्ट के कई वीडियो में उनकी जबरदस्त परफॉर्मेंस दिखाई दे रही है, जिसमें उन्होंने 'देसी कलाकार', 'ब्लू आइज', 'सनी सनी', 'लुंगी डांस', 'मिलियनेयर', 'डोप शोप' और 'ब्राउन रंग' जैसे हिट गाने गाए। लेकिन कॉन्सर्ट के बीच अचानक की कुछ ऐसा हुआ, जिससे अफरा-तफरी मच गई। यहीं नहीं, खबरों के मुताबिक, फैंस और शो की स्पॉन्सर टीम के सदस्यों के बीच कथित तौर पर एक बड़ी लड़ाई छिड़ गई। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हनी सिंह के दिल्ली कॉन्सर्ट में लड़ाई छिड़ गई

हनी सिंह के दिल्ली कॉन्सर्ट में हुई लड़ाई का वीडियो एक पत्रकार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में हनी सिंह के कॉन्सर्ट के दौरान स्पॉन्सर क्रू के सदस्यों और कुछ दर्शकों के बीच जबरदस्त हाथापाई होती दिखी। इसमें दोनों तरफ के लोग एक-दूसरे को जमकर मारते नजर आ रहे हैं। इस कहा-सुनी से भीड़ में अफरा-तफरी मचने के बावजूद, सिंगर हनी सिंह ने कथित तौर पर अपनी परफॉर्मेंस जारी रखी, और ऐसा लगा कि उन्हें इस लड़ाई के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पवित्रा पुनिया ने दिखाया मंगेतर का चेहरा, समंदर किनारे से शेयर की रोमांटिक फोटोज

मौके पर पहुंची पुलिस

खबरों के मुताबिक, हनी सिंह के कॉन्सर्ट में बवाल के बीच दिल्ली पुलिस पहुंची और उन्होंने तुरंत हालात को काबू में किया। जबकि कई सुरक्षाकर्मियों ने लड़ाई को शांत कराने में मदद की ताकि मामला और ज्यादा न बिगड़े। फिलहाल इस मामले में अभी तक सिंगर हनी सिंह की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खेसारी लाल यादव के जन्मदिन पर आकांक्षा पुरी ने शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें मचा हंगाम

हनी सिंह के इंडिया टूर की तारीखें

दिल्ली के बाद, हनी सिंह 21 मार्च को अहमदाबाद में परफॉर्म करेंगे, उसके बाद 28 मार्च को मुंबई, 4 अप्रैल को पुणे, 11 अप्रैल को कोटा, 25 अप्रैल को इंदौर, 2 मई को लखनऊ, 9 मई को कोलकाता में परफॉर्म करेंगे, और 16 मई को बेंगलुरु में इस टूर का समापन करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘वो फोटो नहीं लेंगे तो…’ अक्षय की एक फोटो के लिए पैप्स को मिलते हैं इतने पैसे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।