Ranbir Kapoor Ramyana Laxman Ravi Dubey Follows This Religion Not Hindu Buddhism 'सुसाइड का ख्याल...', रामायण के 'लक्ष्मण' फॉलो करते हैं कौन सा धर्म?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'सुसाइड का ख्याल...', रामायण के 'लक्ष्मण' फॉलो करते हैं कौन सा धर्म?

रणबीर कपूर की रामायण में टीवी एक्टर रवि दुबे भगवान लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर रवि दुबे काफी उत्साहित हैं। आइए जानते हैं रामायण के लक्ष्मण के बारे में कुछ दिलचस्प बातें। 

Wed, 24 Dec 2025 03:08 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
'सुसाइड का ख्याल...', रामायण के 'लक्ष्मण' फॉलो करते हैं कौन सा धर्म?

टीवी एक्टर रवि दुबे जल्द ही बड़ी स्क्रीन पर नजर आएंगे। टीवी पर रवि दुबे ने कई ऐसे किरदार निभाए हैं जो आप भी लोगों के जहन में बसे हैं। अब रवि दुबे जल्द ही भगवान राम के भाई लक्ष्मण का किरदार निभाते नजर आएंगे। रणबीर कपूर की रामायण में भगवान लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले रवि दुबे ने अपना करियर मॉडलिंग से शुरू किया था। इसके बाद साल 2006 में रवि दुबे को पहला एक्टिंग प्रोजेक्ट मिला।

रामायण में लक्ष्मण बनेंगे रवि दुबे

रवि अपने शोज सास बिना ससुराल और जमाई राजा से घर-घर में फेमल हो गए। वो नच बलिए 5 और खतरों के खिलाड़ी 8 का भी हिस्सा रह चुके हैं। आइए जानते हैं लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले रवि दुबे कौन से धर्म को फॉलो करते हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, निचिरेन बौद्ध धर्म को फॉलो करते हैं।

कौन सा धर्म फॉलो करते हैं रवि दुबे?

मुंबई में उनके शुरुआती सालों जब वो टेलीकॉम इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे तब वो एग्जाम में फेल हो गए थे। उस वक्त वो इतना निराश हो गए थे कि उन्हें सुसाइड के ख्याल आने लगे थे। एक्टर ने कहा कि इसी के बाद मेडिटेशन और बौद्ध धर्म की तरफ का उनका झुकाव हो गया। एक बातचीत के दौरान रवि ने कहा था, "मेडिटेशन और बौध धर्म मेरे जीवन का अभिन्न अंग बन गए हैं। इन चीजों ने जीवन को लेकर मेरा दृष्टिकोण बदल दिया। मैंने बौद्ध धर्म को तब अपनाया जब मैं बहुत कठिन दौर से गुजर रहा था। मैंने उसी समय मंत्रों का जाप करना शुरू किया।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रणबीर की रामायण के बाद सनी इस फिल्म का होंगे हिस्सा, फिर निभाएंगे हनुमान का रोल?

रामायण में नजर आएंगे ये सितारे

रामायण की बात करें तो ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट साल 2026 में दिवाली के आसपास रिलीज होगा। वहीं, फिल्म में रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (माता सीता), अरुण गोविल (दशरथ), लारा दत्ता, सनी देओल (हनुमान), सुपरस्टार यश (रावण) और रवि दुबे (लक्ष्मण) जैसे कलाकार नजर आएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।