Delhi High Court Issues Notice On Plea Against Release Of Web Series UP 77 based on gangster Vikas Dubey गैंगस्टर विकास दुबे पर बनी है ये सीरीज? पत्नी ने दायर की याचिका, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

गैंगस्टर विकास दुबे पर बनी है ये सीरीज? पत्नी ने दायर की याचिका, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

वेब सीरीज ‘यूपी 77’ सुर्खियों में है। गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी का दावा है कि ये सीरीज उनके पति के जीवन पर आधारित है। ऐसे में उन्होंने हाईकोर्ट से इस सीरीज की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है।

Tue, 23 Dec 2025 06:16 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
गैंगस्टर विकास दुबे पर बनी है ये सीरीज? पत्नी ने दायर की याचिका, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

गैंगस्टर विकास दुबे याद है? कहा जा रहा है कि अपकमिंग वेब सीरीज ‘यूपी 77’ उन पर बनी है। ऐसे में उनकी पत्नी ने इस सीरीज की रिलीज पर रोक लगाने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की है। दिल्ली हाईकोर्ट ने इस याचिका के बाद केंद्र सरकार और वेब सीरीज के निर्माताओं को नोटिस जारी किया है।

सुनवाई में क्या हुआ?

न्यायमूर्ति सचिन दत्ता की पीठ ने याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए सभी संबंधित पक्षों से जवाब तलब किया है। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई बुधवार को निर्धारित की है। बता दें, ये 25 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘वेव्स’ पर रिलीज होने वाली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:K-Drama: ये हैं 7 अच्छी कोरियन वेब सीरीज, आखिरी वाली की 9.2 है आईएमडीबी रेटिंग
ये भी पढ़ें:साउथ की 6 बेस्ट मिस्ट्री थ्रिलर फिल्में, 8.1 है एक की आईएमडीबी रेटिंग

कौन है गेंगस्टर विकास दुबे?

साल 2020 में उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ हुई एक मुठभेड़ में विकास दुबे मारा गया था। पुलिस के अनुसार, कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद उसे उज्जैन से कानपुर लाया जा रहा था। इस दौरान रास्ते में उसकी गाड़ी पलट गई, जिसके बाद विकास दुबे ने कथित रूप से भागने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई।

क्या चाहती है विकास दुबे की पत्नी?

अब विकास दुबे की पत्नी ने दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख करते हुए दावा किया है कि प्रस्तावित वेब सीरीज उनके पति के जीवन पर आधारित है, जिससे उनकी छवि और परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने अदालत से सीरीज की रिलीज पर रोक लगाने की अपील की है। फिलहाल, अदालत दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद बुधवार को इस मामले में आगे का निर्णय लेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।