Chinese Romantic Web Series on Netflix With Good IMDb Rating Love story नेटफ्लिक्स पर है ये चाइनीज लव स्टोरी, 8.6 है इस रोमांटिक सीरीज की IMDb रेटिंग, आपने देखी?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

नेटफ्लिक्स पर है ये चाइनीज लव स्टोरी, 8.6 है इस रोमांटिक सीरीज की IMDb रेटिंग, आपने देखी?

Romantic C Drama: चाइनीज ड्रामा देखते हैं? आइए आपको एक ऐसी रोमांटिक सीरीज के बारे में बताते हैं जिसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.6 है और ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर है।

Tue, 23 Dec 2025 04:53 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
नेटफ्लिक्स पर है ये चाइनीज लव स्टोरी, 8.6 है इस रोमांटिक सीरीज की IMDb रेटिंग, आपने देखी?

नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन है? चाइनीज ड्रामा देखते हैं? फिर तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। आज हम आपको एक रोमांटिक चाइनीज ड्रामा के बारे में बताने वाले हैं। ये चाइनीज लव स्टोरी नेटफ्लिक्स पर ही है और इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.6 है। ये सीरीज चाइनीज नॉवेल सीक्रेटली; बट अनेबल टू हाइड इट (Secretly; But Unable to Hide) पर बनी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर्फ 16 एपिसोड्स की है ये रोमांटिक कोरियन वेब सीरीज, 9 है इसकी IMDb रेटिंग

सीरीज का नाम

इस सीरीज का नाम ‘हिडन लव’ (Hidden Love) है। ये सीरीज साल 2023 में आई थी। इस सीरीज को न सिर्फ चाइना में बल्कि इंडिया में भी बहुत पसंद किया जा रहा है। इस सीरीज में झाओ लूसी, चेन जेयुआन और विक्टर मा ने लीड रोल प्ले किया है।

हिडन लव

सीरीज की कहानी

इस सीरीज की कहानी सांग झी (झाओ लूसी) की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। सांग झी को डुआन जियाक्सू (चेन जेयुआन) पर क्रश आ जाता है। प्रॉब्लम ये रहती कि डुआन जियाक्सू, सांग झी के बड़े भाई सांग यान (विक्टर मा) का बेस्ट फ्रेंड रहता है और उससे पांच साल बड़ा होता है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, डुआन जियाक्सू के लिए सांग झी की फीलिंग्स बढ़ती जाती हैं। आगे क्या होता है वो जानने के लिए आपको सीरीज देखनी पड़ेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्राइम थ्रिलर फिल्म, 8.3 IMDb रेटिंग, वीकेंड पर देखने के लिए सेव कर लें ये लिंक

हिंदी में है ये सीरीज?

नहीं, ये सीरीज हिंदी में नहीं है। ये सीरीज चाइनीज लैंग्वेज में ही है। अगर आप ये सीरीज देखना चाहते हैं तो आपको नेटफ्लिक्स पर ये सीरीज इंग्लिश में सब टाइटल्स पढ़ने होंगे। इसके कुल 25 एपिसोड्स हैं और इसका सिर्फ एक सीजन आया है। अच्छी बात ये है कि इस रोमांटिक सीरीज की हैप्पी एंडिंग होती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।