1/8बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की धांसू फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी हाइप बना हुआ है। 'धुरंधर' के बाद अब इसकी अगली कड़ी 'धुरंधर: द रिवेंज' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हे। इस स्पाई फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा दिया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शक ही नहीं बल्कि स्टार्स भी शानदार रिव्यू दे रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको ऐसी 7 स्पाई फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप यूट्यूब पर घर बैठे फ्री में एंजॉय कर सकते हैं। तो चलिए यहां देखें पूरी लिस्ट...

'फैंटम' फिल्म 26/11 मुंबई अटैक पर बनी है। इस मूवी में सैफ अली खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं। ये अंडररेटेड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन इसे आप यूट्यूब पर एंजॉय कर सकते हैं। 2015 की 'फैंटम' का अनुमानित प्रोडक्शन बजट लगभग 70–72 करोड़ रुपये था। वहीं, दुनिया भर में इसका कुल कलेक्शन लगभग 84 करोड़ था।

धर्मेंद्र और माला सिन्हा स्टारर 'आंखें' फिल्म 1968 में रिलीज हुई थी। धर्मेंद्र की ये फिल्म उस जोन की है जब स्पाई कंटेंट फिल्में बॉलीवुड के लिए नया था। इस फिल्म को रामानंद सागर ने बनाया था, जिन्हें हिंदी सिनेमा का लेजेंड कहा जाता है। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.2 रेटिंग मिली है। धर्मेंद्र अभिनीत 'आंखें' का बजट लगभग 85 लाख रुपये के बीच अनुमानित था। वहीं, इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 6.5 करोड़ रुपये था। यह उस वर्ष की सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म थी और इसे एक ब्लॉकबस्टर माना गया था।

जॉन अब्राहम स्टारर 'रोमियो अकबर वाल्टर' साल 2019 में रिलीज हुई एक शानदार स्पाई फिल्म है। इस फिल्म को रॉबी ग्रेवाल ने डायरेक्ट किया था। मूवी में जॉन पाकिस्तान में बतौर स्पाई बनकर जाते हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। 'रोमियो अकबर वाल्टर' का कुल बजट लगभग 55 करोड़ रुपये था। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 45.84 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया और इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 53.48 रुपये करोड़ रहा।

फिल्म 'खुफिया' को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया था। ये फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी, जिसमें तब्बू ने लीड रोल प्ले किया था। मूवी में अली फजल, वामिका गब्बी जैसे कलाकार थे। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 6.1 रेटिंग मिली है।

'16 दिसंबर' फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी। इस मूवी का सबसे पॉपुलर डॉयलॉग था 'दुल्हन की विदाई का वक्त बदलना है' जो काफी फेमस हुआ था। इस मूवी में मिलिंद सोमन, सुशांत सिंह, डैनी, अदिति गोवित्रिकर और गुलशन ग्रोवर जैसे सितारे थे। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 6.9 रेटिंग मिली है। '16 दिसंबर' का बजट लगभग 5 करोड़ रुपये था। इसने भारत में लगभग 6.37 करोड़ रुपये और वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 10.65 करोड़ रुपये रहा।

आमिर खान स्टारर फिल्म 'सरफरोश' बेहतरीन स्पाई फिल्मों की लिस्ट में गिनी जाती है। साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म में आमिर के अलावा सोनाली बेंद्रे, नसरुद्दीन शाह, नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे कलाकार अहम किरदार में थे। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 8.1 रेटिंग मिली है। 'सरफरोश' का बजट लगभग 8 करोड़ रुपये था और इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 33-34 करोड़ रुपये के आसपास रहा था।

साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'एजेंट विनोद' में सैफ अली खान और करीना कपूर लीड रोल में थे। इसे श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 5.3 रेटिंग मिली है। फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये था। वहीं, मूवी के कलेक्शन की बात करें तो इसने भारत में लगभग 43.14 करोड़ (नेट) और वर्ल्डवाइड लगभग 54.6 करोड़ से 71.57 करोड़ रुपये के बीच की कमाई की।
