Twists: अनुपमा पर लाठी से वार करेगी यह औरत, सामने आएगा माही-गौतम का असली चेहरा
Anupamaa Upcoming Twists: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड की कहानी में रजनी देसाई और अनुपमा का आमना-सामना होगा, लेकिन इस बार हालात बिलकुल अलग होंगे।

Anupamaa Upcoming Twists: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि रजनी फाइनली यह तय करेगी कि वह अब जनता को उस वक्त मुंह दिखाएगी जब चॉल टूटने का काम शुरू हो जाएगा। वह अपने आप को समझा लेगी कि माना कि उसके बच्चे आज उससे नाराज हैं, लेकिन जब चॉल टूट जाएगी और उसके पास पैसा आ जाएगा तो सारी नाराजगी खत्म हो जाएगी।
अनुपमा पर लाठी से वार करेगी यह औरत
उधर अनुपमा उस वक्त चॉल वालों के सामने पहुंचेगी जब वो बहुत नाराज होंगे। एक औरत को अनुपमा पर लाठी से वार भी कर देगी, लेकिन सही वक्त पर राही आकर उस हमले को नाकाम कर देगी। अनुपमा फिर एक बार चॉल वालों को समझाने की कोशिश करेगी और कहेगी कि आप लोगों को मुझ पर भरोसा नहीं करना है तो मत कीजिए, लेकिन अपने घर बचाने के लिए एक बार मेरा साथ दीजिए। अनुपमा वादा करेगी कि उसके पास एक प्लान है जिसके जरिए वो उनके मकान बचा सकती है।
आया कोठारी मेंशन छोड़कर जाने का वक्त
चॉल वाले अनुपमा का साथ देने को राजी हो जाएंगे। उधर कोठारी मेंशन में गम का माहौल है। पूरा परिवार सामान पैक कर रहा है क्योंकि बंगला खाली करके चले जाने का समय आ गया है। वसुंधरा कोठारी श्रीनाथ जी के सामने बैठी आंसू बहा रही होगी। प्रेम उसे समझाएगा लेकिन उसे इस बात का अफसोस रहेगा कि वह जिंदगी भर शान से जी है और आखिरी वक्त में उसे यह घर छोड़कर जाना पड़ रहा है।
सामने आएगा माही-गौतम का असली चेहरा
प्रेम अपने पिता और चाचा अनिल को भी समझाएगा। जहां हर किसी की आंखों में आंसू हैं वहीं पराग को भी इस बात का दुख खाए जा रहा है कि वह अपनी मां के लिए इस घर को नहीं बचा सका। इधर यह सब हो रहा होगा और उधर गौतम और माही बहुत खुश होंगे। माही ने अपने सभी गहने तो इकट्ठे किए होंगे और गौतम भी याद करेगा कि उसने पराग की नजरों से बचाकर कई जगह पैसा इनवेस्ट किया हुआ है। दोनों खुश होंगे कि कोठारी परिवार अपना समझे, हम लोग अपने घर में जाएंगे और चैन की जिंदगी जिएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन