Anupamaa 1 February 2026 Written Update Rajni to Celebrate Anu Death Varun will Help People Anupamaa 1 Feb: अनुपमा की मौत का जश्न मनाएगी रजनी, वरुण इस तरह करेगा चॉल वालों की मदद, Tv Hindi News - Hindustan
More

Anupamaa 1 Feb: अनुपमा की मौत का जश्न मनाएगी रजनी, वरुण इस तरह करेगा चॉल वालों की मदद

Anupamaa 1 February 2026 Written Update: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड रजनी देसाई के पापों का घड़ा भरेगा और उसका खराब वक्त शुरू होगा।

Sun, 1 Feb 2026 03:43 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
Anupamaa 1 Feb: अनुपमा की मौत का जश्न मनाएगी रजनी, वरुण इस तरह करेगा चॉल वालों की मदद

Anupamaa 1 February 2026 Full Episode: अनुपमा सीरियल के रविवार के एपिसोड में आप देखेंगे कि वरुण और भारती आकर अनुपमा के सामने आंसू बहाएंगे। वरुण अपनी नासमझी और उस महापाप के लिए माफी मांगेगा जो उसने करना तो चाहा था, लेकिन अनुपमा की वजह से हो नहीं सका। प्रेरणा अपने भाई से कहेगी कि उसने हमेशा कहा था कि रजनी देसाई अच्छी औरत नहीं है, लेकिन उसने कभी नहीं माना.। इस बीच बाकी लोग नाराज होने लगेंगे और तब वरुण बार-बार उसे उसके किए की सजा देने की बात कहने लगेगा।

वरुण बोलेगा अपनी मां से यह झूठ

इसके बाद चॉल का सीन दिखाने की बजाए मेकर्स ने कहानी को सीधा रजनी देसाई के बंगले पर शिफ्ट कर दिया है। रजनी देसाई फर्श पर बैठी अपनी बेटी की मौत के गम में आंसू बहा रही होगी जब उसका फोन बजेगा। यह उसके बेटे वरुण का कॉल होगा। वरुण अपनी मां को बताएगा कि प्रेरणा बच गई, लेकिन उसे बचाने की कोशिश में अनुपमा जिंदा जल गई। प्रेरणा इस बात पर खुश होगी कि उसकी बेटी बच गई, लेकिन अनुपमा की जान चली जाने को वह जैसे नजरअंदाज ही कर देगी। फिर एक बार को उसे लगेगा कि उसकी दोस्त नहीं रही।

अनुपमा की मौत का मनाएगी जश्न

लेकिन पैसों की भूख और सत्ता की हवस उस पर इस कदर सवार होगी कि वो अनुपमा की मौत को कुछ ही पल बाद सेलिब्रेट करने लगेगी। कुछ ही देर बाद जब वो सो रही होगी तो उसे अनुपमा का साया दिखाई पड़ेगा। रजनी उससे बातें करने लगेगी और सब कुछ बता देगी कि उसने जो कुछ किया वो क्यों किया। रजनी अपनी गलती मानने की बजाए अनुपमा को ही बुरा-भला कहना शुरू कर देगी। लेकिन उस वक्त वह बुरी तरह डर जाएगी जब अनुपमा कहेगी कि तूने जो किया है उसका फल तुझे जरूर मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेटफ्लिक्स पर फरवरी की धांसू शुरुआत, रिलीज होंगी ये 7 फिल्में और वेब सीरीज
ये भी पढ़ें:जब जमीन पर सोए थे सुपरस्टार रजनीकांत, साउथ के इस एक्टर को मिला बड़ा सबक

रजनी को यह श्राप देगी अनुपमा

अनुपमा एक तरह से रजनी को यह श्राप देगी कि उसने जिस तरह उसे तिल-तिल मारा है, वो भी तब जब उसकी कोई गलती नहीं थी। उसका फल उसे जरूर मिलेगा। उसके बच्चे उससे दूर हो जाएंगे और वह जिस दौलत के लिए पागल हुई जा रही है वह भी उससे छिन जाएगी। रजनी बुरी तरह डर जाएगी और सोच में पड़ जाएगी। माना जा रहा है कि यह सब अनुपमा का ही प्लान है जो उसने रजनी देसाई के बेटे वरुण और बेटी प्रेरणा के साथ मिलकर बनाया है। लेकिन इसका नतीजा क्या निकलेगा? जल्द ही पता चलेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।