Anupamaa Spoiler: डर के मारे भाग खड़ी होगी रजनी, जाल में फंसकर खुद करेगी यह काम
Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि फाइनली रजनी देसाई चॉल आएगी और वो भी उस दिन जब चॉल तोड़ने का काम शुरू हो रहा है। लेकिन उसे यहां खुद ही 440 वोल्ट का झटका लग जाएगा।

Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि चॉल वालों के साथ मिलकर अनुपमा अपनी उस प्लानिंग को अंजाम देगी, जिसकी मदद से वह आखिरी पल में सारा गेम बदलने वाली है। अनुपमा अचानक रजनी के सामने आकर उसके होश उड़ा देगी, लेकिन उसके आगे जो होगा, उसके बारे में शायद रजनी ने भी कभी नहीं सोचा था। रजनी भूमि पूजन के लिए चॉल पहुंचेगी और सभी चॉल वाले सामने खड़े उसकी नौटंकी देखते रहेंगे।
डर के मारे भाग खड़ी होगी रजनी
तभी एक सफेद साड़ी उड़ती हुई रजनी के चेहरे पर गिरेगी और वह घबराकर वहां से भाग निकलेगी। फिर उसे अहसास होगा कि वह एक राजनेता है और उसका इस तरह डरकर भागना ठीक नहीं। रजनी को यूं डरकर भागते देख चॉल वाले मन ही मन हंसेगें। लेकिन फिर वो होगा जिसका रजनी को बिलकुल अंदाजा नहीं था। अचानक अनुपमा उसके सामने आ खड़ी होगी। पहले तो वह डर जाएगी, लेकिन फिर उसे समझ में आएगा कि यह उसका वहम नहीं है, बल्कि उसे वाकई बेवकूफ बनाया गया है और अनुपमा जिंदा है।
अनुपमा के जाल में फंसेगी रजनी
अनुपमा अपनी दोस्त रजनी को एक कुर्सी पर बिठाएगी और समझाएगी कि इस कुर्सी की अपनी कोई पावर नहीं होती है। इसकी पावर है पब्लिक। लेकिन क्या अनुपमा की समझाई बातें रजनी को समझ आएंगी या फिर वो इस बार फिर से उलटा उसे ही भला-बुला कहना शुरू कर देगी? इस सवाल का जवाब हमें जल्द ही मिलेगा। फैन थ्योरीज की मानें तो अनुपमा बड़ी चालाकी से रजनी को जान-बूझकर सबके सामने उकसाएगी ताकि वो यह सच स्वीकार कर ले कि उसने जान बूझकर ये सारी गलत चीजें पैसों की खातिर की हैं।
चॉल बचेगी और रजनी जाएगी जेल
जब रजनी अपना सच कुबूल करेगी तभी वो मीडिया कर्मी सामने आएंगे जिन्हें अनुपमा ने छिपकर रजनी का सच रिकॉर्ड करने को कहा था। इस तरह चॉल भी बच जाएगी और अनुपमा का किया हुआ वादा पूरा हो जाएगा। लेकिन क्या इसके बाद रजनी देसाई की कुर्सी छिन जाएगी? क्या उसे कोर्ट के आदेश के बाद जेल की हवा खानी पड़ेगी? शो में आगे कौन से ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन