Holi Songs 2026: होली में अंदर से निकलेगा असली डांस, जब बजेंगे ये गर्दा उड़ाने वाले 9 भोजपुरी गाने
Bhojpuri Dance Songs Holi: होली की प्ले लिस्ट तैयार कर रहे हैं तो इसमें भोजपुरी गाने ऐड करना ना भूलें। लोग कुछ भी कर लें असली हुडदंग का माहौल तब ही सेट होता है जब मस्तीभरे गाने बजते हैं। यहां टॉप 9 गर्दा उड़ाने वाले गाने हैं।

Holi Bhojpuri Gana Playlist: होली की ठिठोली में भोजपुरी गाने ना बजें तो मजा फीका रह जाएगा। जब फुल मस्ती का मूड हो तो सारे बॉलीवुड और अंग्रेजी गाने पीछे, असली डांस तो भोजपुरी गाने चलने के बाद निकलता है। अगर आप भी इस होली पार्टी की वाइब मस्त बनाना चाहते हैं तो यहां 9 भोजपुरी गानों की लिस्ट है जो आपकी होली पार्टी में गर्दा उड़ा देंगे।
1. भतीजवा के मौसी जिंदाबाद
होली में मस्ती-मजाक का तड़का लगाना है तो पवन सिंह का ये गाना चला लीजिए। खेसारी का यह गाना परिवार और दोस्तों के बीच हंसी-मजाक के मूड को सेट कर देता है। इसका देसी अंदाज लोगों को खूब भाता है।
2. बोला सा रा रा रा
होली की प्ले लिस्ट में दिनेश लाल यादव निरहुआ का गाना ना बजे तो मजा कैसे आएगा। सारारारा गाने पर उन्होंने एकदम गोविंदा स्टाइल डांस किया है। आप भी गाना सुनकर मस्त हो जाएंगे।
यहां देखें गाने का लिंक
3. भतार सखी बहरे बा
खेसारी लाल यादव स्टाइल में मस्ती करनी है तो ये गाना परफ्केट है। इस गाने पर कपल डांस किया जा सकता है अगर नई शादी हुई है तो फैमिली होली पार्टी में मस्त रंग जमेगा।
4. कमरिया हिला रही
पवन सिंह और पायल देव का ये गाना होली पर खूब सुना जाता है। अलग-अलग चैनल्स को मिलाकर इस गाने के 1 बिलियन व्यूज रिपोर्ट किए गए हैं। इस होली आप भी इस गाने की मस्ती में डूबकर देखें।
5. व्हाइट व्हाइट लहंगा
मॉडर्न टच और अर्बन वाइब्स वाला यह गाना आजकल की होली पार्टियों में खूब बजता है। इसका म्यूजिक बहुत ही पावरफुल है। पवन सिंह के इस गाने को यूट्यूब पर खूब देखा जाता है।
देखें, व्हाइट-व्हाइट लहंगा लिंक
6. पागल बनाइबे
होली के गानों को छोड़ दें तो भोजपुरी इंडस्ट्री के कुछ गाने जो यूट्यूब पर गर्दा उड़ाए रहते हैं। होली पार्टी में इन पर भी डांस किया जा सकता है। ऐसा ही एक गाना है,पवन सिंह का पागल बनाइबे का।
7. चोलिया के हुक राजाजी
ये गाना आजकल मस्ती भरी पार्टीज की जान बन चुका है। कहीं महिलाओं का संगीत या लेडीज पार्टी हो तो इस गाने पर खूब डांस किया जाता है। ये गाना है लगाइए दीहि चोलिया के हुक राजा जी। सिंगर हैं अरविंद अकेला कल्लू।
देखें गाने का लिंक
8. हिरोइन ओ हिरोइन
पार्टी में ये गाना बचा देंगे तो अच्छे-अच्छे खुद को डांस करने से रोक नहीं पाएंगे। ये गाना है हिरोइन और हिरोइन। गाने को 78 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है।
क्लिक करके देखें गाना
9. लॉलीपॉप लागेलू
भोजपुरी गानों के शौकीन हों या ना हों तो ये गाना आपने जरूर सुना होगा। पार्टी में एक बार बजा देंगे तो रंग जम जाएगा।
क्लिक करके देखें गाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन