Anupamaa Upcoming Twist Raahi Got Saved by Mother but Anu Got Injured badly Spoiler: बेटी राही को तो बचा लेगी अनुपमा, लेकिन क्या फिर से रिपीट होगी हिस्ट्री?, Tv Hindi News - Hindustan
More

Spoiler: बेटी राही को तो बचा लेगी अनुपमा, लेकिन क्या फिर से रिपीट होगी हिस्ट्री?

Anupamaa Upcoming Twists: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि कहानी में एक शॉकिंग ट्विस्ट के चलते राही की जान तो बच जाएगी, लेकिन अनुपमा की जान खतरे में होगी।

Mon, 8 Dec 2025 02:03 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
Spoiler: बेटी राही को तो बचा लेगी अनुपमा, लेकिन क्या फिर से रिपीट होगी हिस्ट्री?

Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में फाइनली वो फैशन शो होगा, जिसका दर्शकों को बीते काफी वक्त से इंतजार है। सभी डांस रानीज इस कॉम्पटिशन में चार चांद लगा देंगी। अनुपमा अपनी स्पीच के जरिए रजनी के साथ-साथ वहां मौजूद सभी मेहमानों को भी इंप्रेस कर लेगी। लेकिन असली ट्विस्ट उसके बाद आएगा। शो स्टॉपर राही जब मंच पर आएगी तो हर कोई हैरान रह जाएगा, और ठीक इसी वक्त पर इवेंट मैनेजर अपने गुर्गों को मैसेज कर देगी कि वो एक्शन में आ जाएं।

राही की बच जाएगी जान लेकिन..

इवेंट मैनेजर के लड़के एक्शन में आ जाएंगे और चीजें ठीक उसी तरह होनी शुरू हो जाएंगी, जैसे प्लान की गई थीं। राही के ठीक ऊपर लगा एक बड़ा सा ढांचा बुरी तरह कांपने लगेगा और इससे पहले कि यह राही के ऊपर गिरे, उसे अंदाजा हो जाएगा कि कुछ गड़बड़ होने वाली है। अनुपमा अपनी बेटी राही को बचाने के लिए दौडे़गी और सही वक्त पर उसे धक्का देकर वहां से हटा देगी। लेकिन नतीजा यह होगा कि यह बड़ा सा ढांचा अनुपमा के ऊपर गिर पड़ेगा। इवेंट में डर और फिक्र का माहौल होगा।

इस बार नहीं रिपीट होगी हिस्ट्री

हर कोई घबराया हुआ होगा और रजनी के चेहरे का रंग उड़ जाएगा। राही जोर से अपनी मां का नाम चिल्लाएगी। लेकिन इस बार इतिहास खुद को नहीं दोहराएगा। पिछले हर मौके पर यह दिखाया गया है कि अनुपमा अपनी बेटी राही की जान तो बचाती है, लेकिन राही को यह लगता है कि शायद वह उसे प्यार नहीं करती है या फिर हमेशा उसे आखिरी प्राथमिकता पर रखती है। लेकिन इससे पहले गड्ढे से निकलने में और अब इस फैशन शो वाले इवेंट के बाद राही को यह समझ आ जाएगा कि उसकी मां के लिए उसकी बेटी ही सब कुछ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'भाई तू अपना अकाउंट ही डिलीट कर दे', पलाश मुच्छल की जमकर हो रही ट्रोलिंग
ये भी पढ़ें:धुरंधर की कमाई ₹160 करोड़ के पार, सिर्फ विदेशों से कर चुकी है इतनी कमाई

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।