Dhurandhar Box Office Worldwide Collection Day 3 Ranveer Singh Movie Broke Several Records Box Office Worldwide: धुरंधर की कमाई ₹160 करोड़ के पार, सिर्फ विदेशों से कर चुकी है इतनी कमाई, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Box Office Worldwide: धुरंधर की कमाई ₹160 करोड़ के पार, सिर्फ विदेशों से कर चुकी है इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Worldwide: रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना जैसे सितारों से सजी फिल्म धुरंधर की कमाई सिर्फ 3 दिनों में 160 करोड़ के पार जा चुकी है।

Mon, 8 Dec 2025 11:58 AMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
Box Office Worldwide: धुरंधर की कमाई ₹160 करोड़ के पार, सिर्फ विदेशों से कर चुकी है इतनी कमाई

Dhurandhar Worldwide Collection: रणवीर सिंह की एक्शन एंटरटेनर फिल्म धुरंधर को भारत ही नहीं दुनिया भर में काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। बीते शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म की शुरुआती 3 दिनों की कमाई बता रही है कि अभी इसे काफी लंबा सफर तय करना है और यह बड़े आराम से अपनी लागत निकालने का दम रखती है। ज्यादातर सच्ची घटनाओं पर आधारित यह फिल्म पहले ही वीकेंड में 160 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। तो चलिए जानते हैं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन।

धुरंधर का 3 दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म की कमाई के आंकड़े सैकनिल्क ने अपनी एक रिपोर्ट में जारी किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रविवार को 43 करोड़ रुपये कमाने के बाद फिल्म की अभी तक की कुल कमाई 103 करोड़ रुपये हो चुकी है। ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो भारत में फिल्म की ग्रॉस कमाई 125 करोड़ के लगभग रही है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तो रणवीर सिंह की 'धुरंधर' शुरुआती 3 दिनों में ही 160 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है।

रणवीर सिंह ने तोड़ दिए कई बड़े रिकॉर्ड

रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को सबसे क्रेजी रिस्पॉन्स टियर-2 और टियर-3 शहरों में मिल रहा है। सिर्फ नॉर्थ अमेरिका से ही फिल्म 34 करोड़ 50 लाख रुपये का बिजनेस कर चुकी है। मालूम हो कि 'धुरंधर' रणवीर सिंह की अभी तक की सबसे तगड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म बन चुकी है। इसने पद्मावत और सिंबा जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर की पहले ही दिन की कमाई 28 करोड़ रुपये के लगभग रही थी। और उसके बाद हर दिन यह ग्राफ लगातार ऊपर जाता रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब बुरी तरह पिटे थे अजय देवगन, सड़क पर करीब 50 लड़कों ने पीटा
ये भी पढ़ें:फिल्म जिसमें धर्मेंद्र ने किया था विलेन का रोल, ब्लॉकबस्टर हिट रही थी फिल्म

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।