'भाई तू अपना अकाउंट ही डिलीट कर दे', पलाश मुच्छल की हो रही ट्रोलिंग, जानिए क्यों भड़के लोग
Palash Muchhal: पलाश मुच्छल को सोशल मीडिया पर लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं। शादी टूटने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम से स्मृति के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो डिलीट कर दिए थे।

म्यूजिशियन पलाश मुच्छल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी कैंसिल हो गई है। दोनों ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि भी कर दी है। इसके बाद दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफ्रेंड कर दिया और पलाश ने अपने अकाउंट से वो सारी तस्वीरें और वीडियो डिलीट कर दिए, जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे थे। इसी बात पर लोगों का गुस्सा फूटा और सोशल मीडिया पर उन्होंने पलाश को जमकर ट्रोल किया। किसी ने एक खास फोटो को टैग करते हुए लिखा, "भाई यह वाली फोटो डिलीट करना भूल गए क्या?" तो किसी ने लिखा, "भाई तू यह अकाउंट ही डिलीट कर दे।"
किसी फिल्म की तरह हुईं घटनाएं
स्मृति और पलाश की शादी इस साल की कुछ सबसे खास और यादगार शादियों में से एक रहने वाली थी। सोशल मीडिया पर हर तरफ इस शादी की चर्चा थी। लेकिन फिर मेन इवेंट से कुछ ही घंटे पहले 24 नवंबर 2025 को शादी पोस्टपोन कर दी गई। शादी को टाले जाने की वजह स्मृति के पिता का हॉस्पिटलाइज होना बताया गया, हालांकि उनके डिसचार्ज होने पर भी शादी को लेकर कोई नया अपडेट नहीं आया। बाद में पलाश और स्मृति ने अपने अकाउंट से पोस्ट करके फैंस को बताया कि उनकी शादी कैंसिल हो गई है।
पलाश मुच्छल पर क्यों भड़के फैंस
पलाश और स्मृति, दोनों के फैंस एक दूसरे से नाराज थे, लेकिन पलाश की ट्रोलिंग ज्यादा हुई। वजह था उनका सोशल मीडिया से स्मृति के साथ वाली तस्वीरें और प्रपोजल वीडियो को डिलीट करना। लोगों ने पलाश को जमकर लताड़ा। एक फॉलोअर ने कमेंट किया, "अपने भाई से भी तस्वीरें हटाने के लिए कहो। वो उस लायक नहीं कि हमारी टीम इंडिया की वाइस कैप्टन उसे दिखावे के लिए बनाए गए टैटू हटाने को कहे।" एक फॉलोअर ने लिखा- भाई तू अपना इंस्टा अकाउंट ही डिलीट कर दे। दूसरे ने लिखा- अकाउंट ही डिलीट कर दे ना भाई। इसी तरह ढेरों लोगों ने पलाश को स्मृति के साथ अपनी तस्वीरें डिलीट करने के लिए ट्रोल किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन