Netflix this Week Releases Know What to Watch Today from Upcoming Top 7 Films and Series नेटफ्लिक्स पर धांसू होगी फरवरी की शुरुआत, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजननेटफ्लिक्स पर धांसू होगी फरवरी की शुरुआत, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

नेटफ्लिक्स पर धांसू होगी फरवरी की शुरुआत, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

Netflix this Week Releases: नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते रिलीज होने जा रही हैं कुछ दमदार फिल्में और वेब सीरीज। अगर आप भी सोच रहे हैं कि आज क्या देखा जाए, तो जरा फरवरी की शुरुआत में ही रिलीज होने जा रहीं इन कहानियों के बारे में जान लीजिए।

Puneet ParasharSun, 1 Feb 2026 02:02 PM
1/8

नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्में और सीरीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फरवरी की शुरुआत काफी खूबसूरत रहने वाली है। कुछ प्यारी लव स्टोरीज के साथ-साथ आपको रिश्तों की उलझने सुलझाने की कोशिश करती वेब सीरीज देखने को मिलेंगी। इसके अलावा थ्रिलर की खुराक में भी कोई कमी नहीं रहने वाली है। तो चलिए जानते हैं फरवरी के पहले हफ्ते में आपको कौन सी वेब सीरीज देखने को मिलेंगी।

2/8

होमफ्रंट

इमोशन्स और एक्शन से लबरेज कुछ देखना है तो 1 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर होमफ्रंट आएगी। पत्नी की मौत के बाद एक एक्स-डीईए एजेंट अपनी छोटी बेटी के साथ एक छोटे शहर में चला जाता है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब एक ड्रग डीलर उसके शांत जीवन में उथल-पुथल मचा देता है।

3/8

सैमुएल

फरवरी 5 को रिलीज होगा एक ऐसा हल्का फुल्का शो जिसके पहले सीजन का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। कहानी 10 साल के सैमुअल की है जो अपने पहले प्यार, गहरी दोस्ती और स्कूल की शुरुआत का सामना करते हुए अपने इमोशन्स को समझने के लिए एक डायरी लिखना शुरू करता है।

4/8

लेटर्स टु जूलिएट

वेरोना में छुट्टियां मना रही एम्बीशियस राइटर सोफी को सालों पुराना एक लव लेटर मिलता है और फिर यह राइटर उसके लंबे वक्त पहले बिछड़े सच्चे प्यार की तलाश में मदद करने के लिए एक खोज शुरू करती है। यह शो आप 1 फरवरी से देख पाएंगे।

5/8

द ग्लास हाउस

यह शो भी नेटफ्लिक्स पर 1 फरवरी को रिलीज होगा। अपने मां-बाप की मौत के बाद एक भाई-बहन गार्जियन्स के साथ एक कांच के घर में रहने को चले जाते हैं, लेकिन वो इस सच के अनजान हैं कि उनके इरादे नेक नहीं हैं।

6/8

फ्लिप्ड

फरवरी की शुरुआत ही एक खूबसूरत कहानी के साथ होने वाली है। जूली को लगता है कि ब्राइस उसका सच्चा प्यार है। वहीं ब्राइस को लगता है कि जूली उसे परेशान करती है। लेकिन जब जूली आखिरकार आगे बढ़ जाती है, तो ब्राइस को एहसास होता है कि शायद वह गलत था।

7/8

क्वीन ऑफ चेस

कहानी हंगरी की रहने वाली एक 12 साल की लड़की की है, जो सपना देखती है उस खेल की दुनिया में अपना नाम कमाने की, जिस पर अभी तक मर्दों का राज है। यह कमाल की कहानी नेटफ्लिक्स पर 6 फरवरी को रिलीज होगी।

8/8

इंडिपेन्डेंस डे

अगर आपको एलियन्स वाली कहानियां पसंद हैं तो रिलीज होगी इंडिपेन्डेंस डे। एक फरवरी को जब पृथ्वी के प्रमुख शहरों के ऊपर एक विशाल एलियन स्पेसशिप दिखाई देते हैं, तो इंसानियत एकजुट हो जाती है, और इस खतरे को रोकने के लिए कुछ ऐसे हीरो सामने आते हैं, जिनके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था।