Anupamaa Upcoming Twists Raahi to Spoil Rajni Game Anupamaa Twists: क्या अनुपमा मानेगी बेटी की बात? राही की वजह से बिगड़ेगा रजनी का खेल, Tv Hindi News - Hindustan
More

Anupamaa Twists: क्या अनुपमा मानेगी बेटी की बात? राही की वजह से बिगड़ेगा रजनी का खेल

Anupamaa Upcoming Twists: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में कई दिलच्सप ट्विस्ट आने वाले हैं। रजनी अपनी जीत के काफी करीब है, लेकिन इसी बीच राही उसका खेल बिगाड़ने आ चुकी है।

Mon, 22 Dec 2025 02:08 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
Anupamaa Twists: क्या अनुपमा मानेगी बेटी की बात? राही की वजह से बिगड़ेगा रजनी का खेल

Anupamaa Twists: अनुपमा सीरियल के हालिया एपिसोड में दिखाया गया था कि राही और प्रेम मुंबई के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहे हैं। रजनी उधर अनुपमा को बेवकूफ बनाकर कागजों पर साइन करवा लेना चाहती है, ताकि चॉल तुड़वाकर वहां बिल्डिंग बनवा सके। रजनी अपने मंसूबों में काफी हद तक कामयाब भी होती जा रही है। लेकिन कहानी में आगे जो ट्विस्ट आने जा रहा है, उसकी तरफ शायद कई दर्शकों का भी ध्यान नहीं गया होगा। यह ट्विस्ट आएगा राही और प्रेम के शादी में पहुंचने की वजह से।

क्या बेटी की बात मानेगी अनुपमा?

राही ने साफ कर दिया है कि वो भारती की शादी में मुंबई जाएगी। उसने अपने प्रोफेसर दिवाकर को भी बता दिया है, लेकिन शायद दर्शकों ने इस ट्विस्ट के बारे में नहीं सोचा था। रजनी के साथ पहली ही मुलाकात में राही को उस पर शक हुआ था, लेकिन क्या वह अपनी मां को समझा पाएगी कि उनकी दोस्त असल में विश्वासघात कर रही है। इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के मुताबिक राही को रजनी पर उस वक्त शक होगा, जब वो उसका भरोसा जीतने के लिए कुछ ज्यादा ही कोशिश करती दिखेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:करण जौहर ने बताई शाहरुख की यह अजीब आदत, कहा था- कौन पागल आ गया है?

राही को क्यों हुआ रजनी पर शक?

रजनी और राही किचन में अकेले कुछ वक्त बिता रहे होंगे जब रजनी बताएगी कि कैसे वो जिंदगी में बहुत अकेली है। वह बताएगी कि उसे कभी किसी का साथ नहीं मिला और बातें करते-करते रजनी अचानक राही को एक तोहफा देने की बात कहेगी। रजनी एक चांदी का कंगन निकालेगी और उसे गिफ्ट करेगी, और यह देखते ही राही असहज हो जाएगी। वह मना करेगी लेकिन रजनी जिद करेगी। इस पर राही सोच में पड़ जाएगी कि आखिर क्यों रजनी उसका भरोसा जीतने में इतनी जल्दबाजी कर रही है।

राही की वजह से बिगड़ेगा रजनी का खेल

राही जब कड़ियों को जोड़ना शुरू करती है तो उसे कुछ ऐसा नजर आना शुरू होता है जिस पर अनुपमा का ध्यान अभी तक नहीं गया है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि राही अपनी मां को अपना नजरिया समझाने की कोशिश करेगी, लेकिन क्या अनुपमा उसकी बात सुनेगी और मानेगी? साथ ही एक ट्विस्ट यह भी बताया जा रहा है कि राही की वजह से वो डील होते-होते रुक जाएगी जिसके दम पर वो इस चॉल को तोड़कर अपने बेटे के नाम से अपार्टमेंट बनाना चाह रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1300 करोड़ में बन रही ‘वाराणसी’, राजामौली ने प्रियंका चोपड़ा को दी कितनी फीस?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।